फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बारिश का मौसम शुरू होने से पहले अंडरपास को चालू करने की तैयारी

बारिश का मौसम शुरू होने से पहले अंडरपास को चालू करने की तैयारी

Fri, 17 May 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
बारिश का मौसम शुरू होने से पहले अंडरपास को चालू करने की तैयारी
बरेली। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले आईवीआरआई रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास शुरू करने के लिए इन दिनों सड़क बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। रेलवे के अफसरों का दावा है कि जून से पहले ही अंडरपास से आवागमन शुरू करना है। अंडरपास की एक साइड की सड़क बनाने का काम लगभग पूरा होने को है। दूसरे तरफ के अंडरपास का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंडरपास न बन पाने से करीब सालभर से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। आईवीआरआई ओवरब्रिज प्रोजेक्ट रेलवे के अधिकारियों की लेटलतीफी से अटका हुआ है। सेतु निगम अपने पुल का काम पूरा कर चुका है लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने क्रॉसिंग के ऊपर आने वाले इस पुल के अपने हिस्से का काम शुरू नहीं कराया है। इससे यह पुल शुरू नहीं हो पा रहा है। रेलवे अफसरों का कहना है कि पब्लिक की सुविधा को देखते हुए पहले अंडरपास शुरू होगा। इसके बाद पुल का काम प्रारंभ किया जाएगा। करीब डेढ़ माह पहले रेलवे अस्पताल की तरफ अंडरपास की सीसी सड़क बनाने का काम शुरू किया गया था। तैयारी यह है कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही इस काम को पूरा कर लिया जाए। इसी तेजी का नतीजा है कि रेलवे अस्पताल की तरफ अंडरपास की सड़क का काम नैनीताल रोड तक पहुंच गया है। सड़क का काम एक हफ्ते से लेकर दस रोज में खत्म होने का दावा किया जा रहा है। इधर इसके बाद दूसरे अंडरपास की रोड भी बननी शुरू हो गई है, जो कुदेशिया क्रॉसिंग रोड की तरफ निकलेगी। हालांकि एक तरफ का भी अंडरपास खुल गया तो आईवीआरआई से नैनीताल रोड पर आने-जाने के लिए काफी हद तक समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed