फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कन्हैया कुमार के लिए चंदा इकट्ठा करने की शुरू हुई जांच

कन्हैया कुमार के लिए चंदा इकट्ठा करने की शुरू हुई जांच

Tue, 14 May 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
कन्हैया कुमार के लिए चंदा इकट्ठा करने की शुरू हुई जांच
बरेली। बेगूसराय सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीपीआई के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे जेएनयू फेम कन्हैया कुमार के लिए ट्रेड यूनियनों के जरिये मोटा चंदा इकट्ठा किए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के एक पदाधिकारी की ओर से अमर उजाला की खबर का हवाला देते हुए इसकी शिकायत दर्ज कराने के बाद निर्वाचन कंट्रोल रूम के प्रभारी की ओर से चिट्स एंड फंड फर्म्स सोसाइटी के रजिस्ट्रार को इस मामले की जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कन्हैया कुमार के चुनाव के लिए चंदा इकट्ठा करने की अपील आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर की ओर से बेगूसराय में चुनाव होने के करीब महीना भर पहले जारी की गई थी। इस अपील में कन्हैया कुमार को यूथ आइकन बताया गया था और भाजपा की विषैली राजनीति के खिलाफ उनके कनॉट सर्कस नई दिल्ली की यूनाइटेड बैंक के खाते में सभी कर्मचारी और श्रमिक संगठनों से ज्यादा से ज्यादा पैसा जमा करने को कहा गया था। इन संगठनों के ही कुछ सदस्यों ने दावा किया था कि ट्रेड यूनियन की इस अपील के बाद पहले ही सप्ताह में कन्हैया के खाते में 70 लाख रुपये से ज्यादा रकम पहुंच गई थी। इसके बाद इससे भी ज्यादा और रकम जमा हुई।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों और फेडरेशन से जुड़े बैंक, बीमा, फैक्ट्रियों को चंदे के लिए अपील जारी करने को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए गंभीरता से लिया गया है। हाल ही में एक शिकायत के बाद चंदा वसूली में स्थानीय और दूसरे नेताओं की भूमिका की भी जांच शुरू हो गई है। निर्वाचन कंट्रोल रूम प्रभारी ने रजिस्ट्रार चिट एंड फंड फर्म्स सोसाइटी से इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं ताकि निर्वाचन आयोग को इसकी रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह कहना मुश्किल है कि इसमें कितनी सच्चाई है, लेकिन शिकायत की जांच कराई जा रही है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed