फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘फैनी’ चला गया, गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिए

‘फैनी’ चला गया, गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिए

Sun, 05 May 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
‘फैनी’ चला गया, गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिए
बरेली। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ तो हल्की झलक दिखाकर चला गया। मगर अब भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। अब कम से कम छह दिन तक न तो बारिश है, न ही धूल भरी तेज हवाएं चलने की उम्मीद। रोजाना चटक धूप खिलेगी। दिन और रात में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। नौ और 10 मई को अधिकतम पारा 43्.0 डिग्री सेल्सियस या उसके पार जा सकता है।
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ का आंशिक असर शनिवार को भी कायम रहा। सुबह से हल्के बादल छाए रहे। सुबह सूर्योदय सुबह 5.30 बजे हुआ। कुछ देर तक हवा भी चली। धूप की तीव्रता भी कम थी। अधिकतम तापमान 38.2 डिगी सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य था। पूरे दिन हल्की मध्यम हवाएं भी चलती रहीं, जिससे गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब 10 मई तक न तो धूल भरी आंधी आने की संभावना है, न ही किसी तरह बूंदाबांदी या बारिश की। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। गर्मी का प्रकोप दिन और रात में बढ़ेगा। आठ से 10 मई के बीच में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस या उसके पार भी जा सकता है। रात का तापमान 24.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed