फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नाला सफाई के लिए बनने लगी कार्ययोजना

नाला सफाई के लिए बनने लगी कार्ययोजना

Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
नाला सफाई के लिए बनने लगी कार्ययोजना
बरेली। शहर के छोटे बड़े सौ से अधिक नालों की सफाई के लिए नगर निगम ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। इस बार नगर निगम अपने संसाधनों के अलावा ठेके पर भी नालों की सफाई कराएगा।
विज्ञापन

पिछले साल नालों की आधी-अधूरी सफाई के चलते बरसात के दिनों में काफी परेशानी हुई थी। संजयनगर, हजियापुर, चक महमूद, सुभाषनगर समेत कई इलाकों के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा था। संजयनगर में तो लोगों ने सड़क जाम करके जमकर हंगामा भी किया था। इस बार यह स्थिति न उत्पन्न हो, इसको लेकर नगर निगम ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। शहर भर के सौ से अधिक छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने स्वास्थ्य विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस बार नगर निगम के संसाधनों के अलावा कुछ नालों की सफाई ठेके पर भी कराई जाएगी। यह काम जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा ताकि बरसात तक सारे नाले साफ हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed