फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा विपक्ष पर बरसे

विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा विपक्ष पर बरसे

Fri, 15 Mar 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा विपक्ष पर बरसे
बरेली। प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय आतंकवादी मसूद अजहर को ‘जी’ कहने वाले देश का सिर शर्मसार करने में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ऐसे नेताओं से हिसाब चुकता कर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाए।
विज्ञापन

बरेली इंटर कालेज मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि पाकिस्तान के कायराना हमले के शहीदों ने अपने प्राण देश पर न्योछावर किए हैं। ऐसे बलिदानी और बहादुर सैनिकों की शहादत से दुखी न होकर कुछ नेता एयर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। उनको शर्म आनी चाहिए। गन्ना मंत्री ने कहा कि नेताजी सोचते हैं कि उनके बाद बबुआ का क्या होगा। बबुआ सोचता है कि कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा हो गया तो भाई का क्या होगा। बुआ सोचती है कि जीते जी भाई को विरासत सौंप दूं। केवल मोदी जी ही सोचते हैं कि राष्ट्र कैसे आगे बढ़ेगा। कहा कि मोदी जी ने दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। मगर, कुछ लोग जनेऊ पहनने का नाटक करके अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण रोकने के लिए या सुनवाई में देरी के लिए सुप्रीम कोर्ट तक चले जाते हैं। सुरेश राणा ने कहा कि युवा अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने परिवार का वोट डलवाएं। कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, मनीष गौतम, आदेश प्रताप सिंह, डॉ. अनिल शर्मा, सुधांशु सक्सेना, जवाहरलाल, शिव प्रताप सिंह रिंकू, धर्म विजय गंगवार, मनोज यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता हरवेंद्र यादव ने की।
विज्ञापन


सपा-बसपा ने 29 चीनी मिलें बंद कीं
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बसपा ने 2007 से 2012 तक 19 चीनी मिलें बंद करके उनकी नीलामी के नाम पर भ्रष्टाचार किया। सपा ने 10 चीनी मिलें बंद कीं। मगर, योगी सरकार ने बीते दो साल में सात नई चीनी मिलें शुरू की। यह भाजपा और अन्य दलों के काम करने के तरीके में अंतर है। कहा कि 2015-16 में सपा सरकार में गन्ना किसानों का 509 करोड़ रुपये भुगतान किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार में इसे बढ़ाकर 1291 करोड़ रुपये किसानों का भुगतान किया गया। भाजपा सरकार ने पिछली सरकारों का गन्ना बकाया 57 हजार करोड़ रुपए भी किसानों को भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed