फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कमिश्नर साहब! मंजूरी नहीं दी तो लौट जाएंगे विकास के 29 करोड़

कमिश्नर साहब! मंजूरी नहीं दी तो लौट जाएंगे विकास के 29 करोड़

Sat, 16 Feb 2019 01:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर साहब! मंजूरी नहीं दी तो लौट जाएंगे विकास के 29 करोड़
बरेली। कमिश्नर की मंजूरी के इंतजार में 29 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। नगर निगम को यह राशि 14वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि के तहत मिली है। मेयर उमेश गौतम का कहना है कि अगर समय से मंजूरी नहीं मिली तो 42 विकास कार्य आचार संहिता में फंस जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम को 14वें वित्त आयोग के तहत 23 करोड़ और अवस्थापना निधि के तहत छह करोड़ रुपये मिले हैं। इस राशि से सड़क, नाली-नाला, सौंदर्यीकरण आदि के सौ से अधिक विकास कार्य होने हैं, लेकिन इसके लिए कमिश्नर रणवीर प्रसाद की मंजूरी का इंतजार है। इसमें 24 विकास कार्य 14वें वित्त आयोग और 18 अवस्थापना निधि से होने हैं। नगर निगम की ओर से बैठक की तिथि निर्धारित करने के लिए कमिश्नर को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई तिथि तय नहीं की है। ऐसे में निगम अफसर चिंतित हैं क्योंकि कुछ समय बाद आचार संहिता लग जाएगी। अगर समय से इन कार्यों को मंजूरी नहीं मिली तो टेंडर प्रक्रिया भी नहीं हो सकेगी। ऐसे में यह बजट शासन को वापस हो जाएगा और विकास कार्य लटक जाएंगे।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया में भी लगेगा 15 दिन का समय
निगम अफसरों की मानें तो बैठक में कमिश्नर की मंजूरी के बाद इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर निकलने से लेकर उनकी मंजूरी और वर्क ऑर्डर जारी होने तक कम से कम 15 दिन का समय लगेगा। ऐसे में समय रहते इनकी मंजूरी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी को लेकर भी मच चुका है घमासान
पूर्व में स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर भी घमासान हो चुका है। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी की बैठक में कमिश्नर ने निगम की ओर से रखे गए चारों प्रस्तावों पर जांच की बात कहते हुए रोक लगा दी थी। इसके बाद मेयर ने आरोप लगाए थे कि प्रशासनिक अफसर विकास कार्यों में बाधा पैदा कर योगी सरकार के कामों में अड़ंगा लगा रहे हैं।


नगर निगम को 14वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि से 29 करोड़ रुपये का बजट मिला है। बैठक के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई तिथि तय नहीं की है। देरी होने पर आचार संहिता के चलते यह विकास कार्य फंस जाएंगे। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed