{"_id":"5c64700fbdec222c5102871f","slug":"91550086159-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के छुटभइये नेता भिड़े, हाथापाई की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के छुटभइये नेता भिड़े, हाथापाई की नौबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सपा के दफ्तर में दो छुटभइये नेता अखबारों में नाम छपवाने को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों में काफी देर तक गाली गलौज हुई। बड़े नेता ने जब दोनों की लड़ाई में हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो वह उन पर भी आंखें तरेरने लगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने कलक्ट्रेट और अयूब खां चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया था। इसमें जिलाध्यक्ष समेत 40 सपाइयों पर कोतवाली पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। अगले दिन सपा के मिशन कंपाउंड स्थित दफ्तर में सपा नेता अपने बेटे के साथ कार्यालय पहुंचीं। वहां सपा यूथ ब्रिगेड और एक पदाधिकारी अखबारों में नाम न भेजने को लेकर भिड़ गए। पहले दोनों में कहासुनी हो गई। फिर दोनों एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे। दोनों अपनी-अपनी कुर्सियोें पर आस्तीनें चढ़ाकर खड़े हो गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। एक बड़े नेता ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने की कोशिश की तो वह उन पर भी आंखें तरेरने लगे। बमुश्किल झगड़ा शांत हो पाया। सपा नेताओं के बीच इस झगड़े की चर्चा रही।