{"_id":"5c6161edbdec227cde52f042","slug":"91549885933-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममरी बाजार में लगी आग, चार दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममरी बाजार में लगी आग, चार दुकानें जलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। रविवार की रात कस्बा के बाजार मैदान में लकड़ी के खोखों की चार दुकानों में आग लग गई, जिसमें हजारों का नुकसान हो गया। दुकानदारों ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गांव हैदराबाद निवासी शब्बीर, सहुआपुर निवासी रोशनलाल कस्बे के बाजार में लकड़ी के खोखे में कपड़े की सिलाई, ममरी निवासी जोगिंदर लकड़ी के खोखे में बाल कटिंग और ग्राम खोखाए निवासी पत्रकार शिवप्रसाद शर्मा लोहे के खोखे में घड़ी साज की दुकान करते हैं। रविवार की रात किसी व्यक्ति ने रंजिशन तीनों खोखों पर तेल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे तीनों खोखो में आग लग गई, आग से सिलाई मशीन, कपड़े आदि पचास हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव वालों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हैदराबाद थाना पुलिस ने टेलर शब्बीर की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अग्निकांड की सूचना गोला तहसील प्रशासन को देने पर पहुंचे लेखपाल रामबाबू ने निरीक्षण कर अग्नि पीड़ितों से नुकसान का जायजा लिया।