फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुख्यमंत्री तक पहुंचा बीडीओ-प्रधान का विवाद

मुख्यमंत्री तक पहुंचा बीडीओ-प्रधान का विवाद

Sat, 26 Jan 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तक पहुंचा बीडीओ-प्रधान का विवाद
मुख्यमंत्री तक पहुंचा बीडीओ-प्रधान विवाद
विज्ञापन

- सीएम पोर्टल पर शिकायत भेजी गई, जांच की मांग

बरेली। बीडीओ और प्रधान संगठनों के बीच भ्रष्टाचार और आर्थिक शोषण के आरोपों का विवाद मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। ग्राम प्रधान संगठन ने सीएम पोर्टल पर बीडीओ की शिकायत की और उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। बीडीओ के अब तक के कामों की जांच की मांग की गई है।

क्यारा ब्लॉक के बीडीओ पंकज गौतम और प्रधान संगठनों में आर्थिक शोषण, भ्रष्टाचार और धन उगाही के आरोपों को लेकर विवाद चल रहा है। दो दिन पहले पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधान सीडीओ सत्येंद्र कुमार से मिले थे और बीडीओ पर फॉगिंग मशीन खरीद, पौधरोपण कार्यक्रम, ग्राम निधि की किस्त जारी करने में अवैध वसूली, प्रधानों का हर बात में शोषण करने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। सीडीओ ने जांच डीडीओ को सौंपी है। शुक्रवार को प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके पोर्टल पर शिकायत भेजी। उसमें भी पुराने आरोपों को दोहराकर जांच स्थानीय अधिकारी से न कराकर शासन स्तर से कमेटी बनाकर कराने की मांग की गई, ताकि जांच निष्पक्ष हो सके। प्रधानों ने कहा कि बीडीओ क्यारा पहले एक लाभार्थी को अपनी गाड़ी के बोनट पर बैठाकर घुमा चुके हैं। इसकी अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर खुद खंड विकास अधिकारी ने ही वायरल की थी। फिर जांच में अधिकारियों ने उनको बचा दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतकर्ता प्रधानों में रीता देवी, इज्जत अली, देव कुमारी, तबस्सुम, अक्सा बख्तावर, मंजूर अहमद, नफीस, सुमन सक्सेना, नरेशपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed