फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर की फर्जी विज्ञप्ति पर हड़कंप

बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर की फर्जी विज्ञप्ति पर हड़कंप

Fri, 04 Jan 2019 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर की फर्जी विज्ञप्ति पर हड़कंप
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर को लेकर ठगों ने फर्जी विज्ञप्ति व्हाट्सऐप ग्रुपों में वायरल कर दी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को लोग फोन करके जानकारियां मांगने लगे तो हड़कंप मच गया। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह की ओर से विज्ञप्ति जारी कर इसे फर्जी करार दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम से व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रदेश भर के जिलों में बेसिक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों की रिक्तियों संबंधी विज्ञप्ति एवं एक खबर की कटिंग वायरल की गई। इसमें कहा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग में अब अंतर्जनपदीय ट्रांसफर किए जाएंगे। ट्रांसफर की आस लगाए बैठे शिक्षकों ने फौरन ही इसके लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी। अफसरों तक फोन पहुंचे तो बेसिक शिक्षा विभाग के मुख्यालय से इसकी पुष्टि की कोशिश की गई तो मामला फर्जी पाया गया। अफवाह को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह ने एसएसपी प्रयागराज को पत्र लिखकर भ्रामक सूचना फैलाने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed