फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कॉशन और कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की स्पीड, यात्री परेशान

कॉशन और कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की स्पीड, यात्री परेशान

Fri, 28 Dec 2018 02:01 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
कॉशन और कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की स्पीड, यात्री परेशान
बरेली। कॉशन और कोहरे ने ट्रेनों की स्पीड रोकी हुई है। सुबह दस बजे लखनऊ से बरेली पहुंचने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस रात 11 बजे जंक्शन पहुंचकर दिल्ली को रवाना हुई। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से जंक्शन पहुंचीं। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को प्लेटफार्म पर समय गुजारना मुश्किल हो गया। उधर, ज्यादा लेट चलने से लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी, बरौनी से अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि जनता एक्सप्रेस, मुगलसराय, जनसेवा, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें 13 दिसंबर से रद्द चल रहीं हैं।
विज्ञापन

लखनऊ की ओर जाने वाली पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो, जैसलमेर हावड़ा दो, रक्सौल डेढ़, सुहेलदेव एक्सप्रेस एक, उपासना एक्सप्रेस दस, किसान एक्सप्रेस साढ़े छह, अर्चना एक्सप्रेस 12, लोहित पौने चार, अवध आसाम दो और लखनऊ की ओर जाने वाली पर हरिद्वार स्पेशल, कुंभ एक्सप्रेस चार, सुशासन तीन, दून एक्सप्रेस छह, पंजाब मेल एक घंटा और राप्ती गंगा दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंचीं। अवध असम दस घंटे लेट होने से यात्रियों को शाम तक रामपुर की ओर के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली। सूत्रों का कहना है कि बरेली से मुरादाबाद लगभग हर स्टेशन के बीच में कॉशन है, जिससे ट्रेनों की स्पीड नहीं बन पा रही है। लिंक लाइन बिशारतगंज से आंवला तक 30 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन है। यही स्थिति लगभग मुरादाबाद से लखनऊ के बीच है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने रेल फ्रैक्चर होने की आशंका के मद्देनजर कॉशन लिए हुए हैं। जंक्शन के रेल डायरेक्टर मनोज मीणा का कहना है कि पटरियां दुरुस्त हैं, फिर भी जाड़ों में रेल फ्रेक्चर की आशंका अधिक रहती है, जिसकी वजह से लगभग हर सेक्शन में कॉशन लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed