फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांच-पांच घंटे के दो मेगा ब्लॉक से प्रभावित होंगी कई ट्रेनें

पांच-पांच घंटे के दो मेगा ब्लॉक से प्रभावित होंगी कई ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी

Sat, 08 Dec 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 08 Dec 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
पांच-पांच घंटे के दो मेगा ब्लॉक से प्रभावित होंगी कई ट्रेनें
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
 ट्रैक में तकनीकी सुधार के लिए रेल प्रशासन ने दो हिस्सों में मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। पांच-पांच घंटे का यह ब्लॉक आठ दिसंबर को रोजा-मुरादाबाद-नजीबाबाद सेक्शन और 10 दिसंबर को गजरौला-मुरादाबाद-रोजा सेक्शन में लिया जाएगा। इसका असर इन सेक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। इसके मद्देनजर कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, तो कुछ को देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


रेल के सूत्रों के मुताबिक आठ दिसंबर को बरेली-प्रयाग-बरेली (54377/54378) सवारी गाड़ी को लखनऊ तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ-बरेली के बीच निरस्त रहेगी। 10 दिसंबर को सिलायदह एक्सप्रेस (13151) और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) को क्रमश: 30 मिनट और 35 मिनट मार्ग में रोककर चलाया जाएगा। नौ दिसंबर को जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस (12332), जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस (13152) और लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (15910) अपने तय समय से चार घंटा देरी से चलाई जाएंगी। 10 दिसंबर को बरेली-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस (14370) अपने निर्धारित समय 12:10 बजे के बजाय 2:40 बजे चलाई जाएगी। दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211) और सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस (14603) भी आठ दिसंबर को देरी से बरेली पहुंचेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर (55045/55046) 10 दिसंबर को रोजा तक ही चलाई जाएगी। यह ट्रेन रोजा-शाहजहांपुर के बीच रद्द रहेगी। वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस (14235/14236) आठ दिसंबर को हरदोई तक ही चलेगी। यह ट्रेन भी हरदोई-बरेली के बीच निरस्त रहेगी। 10 दिसंबर को सीतापुर कैंट-शाहजहांपुर (55045/55046) सवारी गाड़ी भी रोजा तक ही चलाई जाएगी। इस ट्रेन को रोजा-शाहजहांपुर के बीच निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बिहिया में भी रुकेगी श्रमजीवी एक्सप्रेस
बरेली। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391/12392) को बिहार के बिहिया स्टेशन पर प्रयोग के तौर पर दो मिनट का ठहराव दोनों दिशाओं में दिया है। यह ठहराव आठ दिसंबर से छह माह तक के लिए लागू रहेगा। यह ट्रेन अप में 11:42 बजे और डाउन में 5:46 बजे बिहिया स्टेशन पहुंचेगी।


टिसुआ के पास ढाई घंटे फेल रहा सिग्नल
बरेली। टिसुआ के पास दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक सिग्नल फेल रहने के कारण अप और डाउन दोनों ओर का यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान ट्रेनें पेपर सिग्नल पर गुजारी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed