फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उर्स का कुल निपटा तो शहर भर में लगा जाम

उर्स का कुल निपटा तो शहर भर में लगा जाम

Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
उर्स का कुल निपटा तो शहर भर में लगा जाम
बरेली। आला हजरत के सौ साला उर्स का कुल निपटा तो दोपहर बाद शहर के अधिकांश रास्ते जाम हो गए। वाहनों की भीड़ बढ़ने से एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, उसे बमुश्किल निकाला जा सका। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। शाम तक जाम कहीं लगता और कहीं खुलता रहा।
विज्ञापन

तीन बजे के बाद जब कुल की रस्म निपटी तो भीड़ एक साथ शहर की सड़कों पर आ गई। पार्किंग स्थलों और अन्य स्थानों पर खड़े अपने वाहन लेकर जायरीन निकले तो खासे इंतजाम के बावजूद ट्रैफिक सिस्टम चौपट हो गया। अधिकांश जगह बीच में वाहनों के आड़े तिरछे घुसने की वजह से जाम के हालात बने। कई जगह एंबुलेंस फंस गईं। नावल्टी तिराहा, चौपुला ओवरब्रिज और ईसाईयों की पुलिया पर फंसीं एंबुलेंस में गंभीर मरीजों को देखकर यातायात पुलिस ने काफी कोशिश के बाद उन्हें रास्ता दिलाया। दरगाह से लोग निकले तो अयूब खां चौराहे पर भी भीड़ बढ़ गई। यहां यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए मौजूद एसपी सिटी अभिनंदन सिंह खुद भीड़ में फंस गए। उनका स्टाफ उन्हें निकालकर लाया। इसके बाद उन्होंने माइक से भीड़ को संबंधित रास्तों पर आराम से निकलने की सलाह दी। सेटेलाइट पर एएसपी अशोक कुमार मीना स्थिति संभाल रहे थे। यहां चार से साढ़े पांच बजे तक जाम लगा रहा। सेटेलाइट से खुर्रम गौंटिया मोड़ तक वाहन जाम में फंसे रहे। यहां भारी वाहनों के एक ही साइड में आमने-सामने आने से ज्यादा दिक्कत रही। बीसलपुर रोड भी शाम तक जाम रहा। फीनिक्स मॉल के सामने की एक साइड करीब आधा घंटा जाम रही। संजयनगर जैसे इलाके भी जाम से प्रभावित रहे।
विज्ञापन


वर्दी की हनक में जबरन बैरियर उठवाकर इंस्पेक्टर ने निकाली कार
उर्स के कुल और धनतेरस की खरीददारी की वजह से दोपहर दो बजे शहर में घुसने वाले सभी रास्तों पर भारी और अन्य गैरजरूरी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। केवल उन्हीं वाहनों को अंदर आने दिया गया जो जायरीन के थे। इससे वाहनों की अनावश्यक भीड़ रोकने में मदद मिली। कोहाड़ापीर चौकी के सामने भी पुलिस ने बैरियर लगाकर कार आदि की शहर में एंट्री रोक दी थी। लोग इस नियम का पालन कर भी रहे थे। इस बीच थ्री स्टार लगाकर अपनी निजी कार से बाजार के लिए निकले एक इंस्पेक्टर ने जबरन बैरियर उठवाकर अपनी कार निकाल ली। पुलिसकर्मी उन्हें रोकते ही रह गए तो राहगीरों ने इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली हाईवे पर मथुरापुर में लगा जाम
सीबीगंज। रविवार रात सौ साला उर्स में मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडी सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस और तकरीर चली। दोपहर में कुल की नमाज होने के बाद जायरीन अपने वाहन लेकर गंतव्य को निकले तो दिल्ली हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सीओ सेकंड सीमा यादव पुलिस के साथ जाम को खुलवाती रहीं।


भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ दिक्कत हुई पर घंटों जाम नहीं लगा। सभी जगह पुलिस मुस्तैद रही। कहीं वाहन फंसे भी तो तुरंत हटवा दिए गए। लोगों को परेशानी नहीं होने दी गई। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed