{"_id":"5be0aff8bdec2269651f2f90","slug":"91541451768-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरी मापकर भी ज्यादा दूर बना दिए गए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरी मापकर भी ज्यादा दूर बना दिए गए परीक्षा केंद्र
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कॉलेजों की दूरी मापने के बाद भी कई परीक्षा केंद्र पंद्रह से बीस किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर बना दिए गए। छात्राओं के परीक्षा केंद्र भी पांच किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर बनाए गए। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परीक्षा केंद्रों की सूची के बाद कॉलेजों की आपत्तियों में यह बात सामने आ रही है। परिषद ने इस बार 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 93 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे।
इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन हुआ। कॉलेजों से ऑनलाइन डाटा अपलोड कराया गया। इसमें कॉलेजों की दूरी भी ली गई। उसके बाद विभाग ने आवंटन का डाटा भरा। शासन की मंशा थी कि इस बार छात्रों को ज्यादा दूर न भेजा जाए। खासतौर से छात्राओं का केंद्र पांच किलोमीटर के दायरे में रखने के निर्देश दिए गए थे। परिषद ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की, जिसमें कॉलेजों का आवंटन भी दिया गया। इसमें कई कॉलेज ऐसे हैं जिनके सेंटर ज्यादा दूरी पर बना दिए गए। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में यह दिक्कत आ रही है। परीक्षा केंद्र सूची पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी थीं। कुछ कॉलेजों की आपत्तियां थीं कि उनके यहां ज्यादा छात्र आवंटित कर दिए गए। कुछ कॉलेजों की शिकायत थी कि उनके सेंटर दूर डाले गए हैं। वहीं कुछ कॉलेजों ने आपत्ति उठाई कि सुविधाएं होने के बावजूद उनके यहां सेंटर क्यों नहीं बनाया गया।
डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को आपत्तियां देने की अंतिम तिथि थी। कुछ दूरी संबंधी आपत्तियां आई हैं। हालांकि आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि आगे बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि जो आपत्तियां हैं उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
नौ केंद्र मूल्यांकन के लिए प्रस्तावित
बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए नौ कॉलेजों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। कॉलेजों से इसके लिए रिपोर्ट मांगी है। जीआईसी, एफआर इस्लामिया, बिशप मंडल, श्री गुलाब राय, एमबी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, केडीएमई, इस्लामिया गर्ल्स, विष्णु इंटर कॉलेज के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। हालांकि मूल्यांकन केंद्र इससे कम ही बनेंगे।
सीसीटीवी और रिकॉर्डर नहीं मिले तो केंद्र बदलने की होगी संस्तुति
डीआईओएस ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर लगाने का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाए। अगर निरीक्षण में मानक पूरे नहीं मिले तो केंद्र बदलने की संस्तुति करके शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि फुटेज का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का इंतजाम भी कॉलेजों को करना होगा।