फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly college teachers use vulgar language during fight

गुरुजी ने तार-तार की मर्यादा, भरी महफिल में गालीगलौज

Thu, 25 Oct 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 25 Oct 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
Bareilly college teachers use vulgar language during fight
Bareilly college
छात्रों को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाने वाले गुरुजी ही मर्यादा भूल गए। बरेली कॉलेज में बुधवार को रुहेलखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (रूटा) के चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक में शिक्षकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गालीगलौज हुई। मारपीट की भी नौबत आ गई। बमुश्किल उनको शांत कराया गया। रूटा के चुनाव बरेली कॉलेज में होंगे या हिंदू कॉलेज में इस पर निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन


दरअसल, इस बार रूटा के अलग-अलग चुनाव न होकर एक ही चुनाव होना है। बरेली कॉलेज के डॉ. वीपी सिंह, स्वदेश सिंह आदि शिक्षकों की मंशा है कि चुनाव बरेली कॉलेज में हो, जबकि डॉ. टीएस चौहान चाहते हैं कि चुनाव बरेली कॉलेज के बजाय किसी और कॉलेज में हो। कुलपति भी कह चुके हैं कि एक ही चुनाव होगा। स्थान सब मिलकर तय कर लें। इसके बावजूद एक गुट ने बरेली कॉलेज तो दूसरे ने हिंदू कॉलेज में चुनाव कराने की तिथि जारी कर दी। पिछले दिनों विश्वविद्यालय कैंपस में प्रदर्शन के दौरान भी दोनों गुट आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के महामंत्री वाईके त्रिपाठी आए थे। पहले बैठक विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में होनी थी, लेकिन बाद में बरेली कॉलेज सभागार में बुलाई गई। इसमें मुरादाबाद मंडल के भी कुछ शिक्षक आए थे। बरेली कॉलेज के डॉ. टीएस चौहान का आरोप था कि डॉ. स्वदेश सिंह ने बैठक में कॉलेज के शिक्षकों को नीचा दिखाने के लिए कहा कि जो शिक्षक दूसरे कॉलेज में चुनाव कराना चाहते हैं उनको शर्म आनी चाहिए। वह चुल्लू भर पानी में डूब मरें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों गुटों में तकरार होने लगी। विवाद बढ़ने पर गालीगलौज के साथ ही मारपीट की नौबत आ गई। एक ग्रुुप का कहना था कि जब बरेली कॅलेज में प्रबंधन ने चुनाव रोक रखे हैं तो यहां चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं। वहीं डॉ. स्वेदश सिंह का कहना था कि उन्होंने कोई गलत शब्द नहीं कहे। दूसरा गुट ही उन पर हावी हुआ और उल्टी सीधी बातें कहीं। वहीं फुपुक्टा के महामंत्री वाईके त्रिपाठी ने दोनों गुटों को शांत कराते हुए कहा कि चुनाव का मुद्दा संगठन के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र चौहान के सामने रखा जाएगा। जो फैसला होगा वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed