फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साहब! जिंदा या मुर्दा.. मेरे भाई का चेहरा दिखा दो

साहब! जिंदा या मुर्दा.. मेरे भाई का चेहरा दिखा दो

Tue, 25 Sep 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 25 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
साहब! जिंदा या मुर्दा.. मेरे भाई का चेहरा दिखा दो
जिला अस्पताल से गायब अपने भाई को तलाशकर हार चुकी बहन सोमवार को सीएमएस के पास उसे तलाशने की गुहार लेकर पहुंची। बोली- साहब! जिंदा या मुर्दा.. कम से कम एक बार भाई का चेहरा तो दिखवा दो। बाद में उसने कोतवाली मेें पहुंचकर भाई के लापता होने की तहरीर दी।
विज्ञापन

सिकलापुर निवासी महिला प्रेमलता के मुताबिक, उसके भाई मुकेश को बुखार आने पर 15 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गले में इस कदर तकलीफ थी कि वह बोल भी नहीं पा रहा था। 16 सितंबर की शाम मुकेश वार्ड से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। घरवालों ने डॉक्टरों से पता किया तो उन्होंने कह दिया कि इस नाम को कोई मरीज ही अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ। अगर भर्ती होता तो उसका रिकॉर्ड होता, जो नहीं है। प्रेमलता का कहना है कि घरवालों ने मुकेश को जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे प्रेमलता सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के पास पहुंची। सीएमएस के साथ करीब 20 मिनट तक मुकेश के जिला अस्पताल में भर्ती होने या न होने को लेकर बहस चलती रही। सीएमएस ने कर्मचारी को बुलाकर रिकॉर्ड रूम से रजिस्टर मंगाकर प्रेमलता को दिखाया तो उसमें 15 सितंबर को मुकेश नाम के किसी भी मरीज के भर्ती होने के विवरण दर्ज नहीं था। प्रेमलता ने बताया कि चार साल पहले उसका बड़ा भाई भी जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था, उसकी मौत हो गई थी। अब छोटा भाई जिला अस्पताल से गायब हो गया है। प्रेमलता ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकेश को तलाशने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


महिला जिस तारीख में अपने भाई के भर्ती होने की बात कह रही है उस दिन मुकेश नाम का कोई मरीज भर्ती ही नहीं हुआ था। महिला के सामने दो बार रिकॉर्ड रजिस्टर देखा गया, उसे भी दिखाया गया, लेकिन वह समझने को तैयार ही नहीं है। - डॉ. केएस गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed