फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   थैलेसीमिया की दवा के लिए भटक रहे मरीज

थैलेसीमिया की दवा के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 06 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
थैलेसीमिया की दवा के लिए भटक रहे मरीज
 चार जिलों के थैलेसीमिया मरीजों को दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में थैलेसीमिया मरीजों को दिए जाने वाले डेजरॉल इंजेक्शन और टेबलेट खत्म हो गई हैं। नई खेप नहीं आने से महीने भर से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बरेली सहित शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के थैलेसिमिया मरीजों को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल आना पड़ता है, लेकिन यहां थैलेसिमिया की दवा डेजरॉल खत्म हो चुकी है। जिसके लिए मरीज भटक रहे हैं। थैलेसीमिया पीड़ितों को बार-बार खून चढ़ाने के कारण शरीर में आयरन इकट्ठा होने लगता है। इसे हटाने के लिए इंजेक्शन डेजरॉल व टेबलेट केल्फर, डेजरॉल आदि दी जाती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिला अस्पताल में यह वार्ड शुरू किया गया। थैलेसीमिया सोसायटी और आईएमए के सहयोग से जिला अस्पताल में एनसीडी सेल खोला गया था। यहां थैलेसीमिया के मरीजों को मुफ्त में दवायें उपलब्ध कराई जाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे बेटे अमन को थैलेसीमिया है। उसकी दवा के लिए एक महीने से जिला अस्पताल आ रहा हूं। हर बार दवा नहीं होने की बात कही जाती है। - परमेश्वरी, पीलीभीत

काफी समय से जिला अस्पताल से इलाज चल रहा है। अभी एक महीने से दवायें खत्म होने से दिक्कत हो रही है। - अमरजीत सिंह, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed