{"_id":"5b4799a54f1c1bbe248b61ff","slug":"91531419045-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हलाला और तीन तलाक के मुद्दों बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलाला और तीन तलाक के मुद्दों बढ़ी हलचल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह के मुद्दों ने मुस्लिम समाज में हलचल पैदा कर दी है। इस गहमागहमी के बीच ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड (जदीद) 14 जुलाई को बरेली में आकस्मिक इजलास करने जा रहा है। इसमें दारुल इफ्ता और दारुल कजा (शरई अदालत) पर भी चर्चा की जाएगी।
यह इजलास नबीरे आला हजरत मौलाना तौकीर रजा खां की सदारत में दरगाह आला हजरत स्थित मेहमानखाने में दोपहर डेढ़ बजे से होगी। मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि इजलास में शामिल होने के लिए मौलाना जाहिद रजा (उत्तरांचल), मुफ्ती याकूब (झारखंड), मौलाना रईस अशरफ, मौलाना हाशिम कानपुरी, मुफ्ती फुरकान रजा (उत्तर प्रदेश), मौलाना सना उल्लाह एवं मौलाना शाहनवाज (पश्चिम बंगाल), मौलाना सय्यद अहमद रजा एवं मौलाना अकील अख्तर (बिहार), मुफ्ती फुरकान रजा और मौलाना हबीबुर्रहमान (महाराष्ट्र) कार्यकारिणी के तमाम सदस्य पहुंच रहे हैं।