{"_id":"5b2aa00c4f1c1baf6e8b92cc","slug":"91529520140-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस आज, स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस आज, स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
yoga day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। केंद्र और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन ने योग दिवस को सफल बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों, पार्कों और खेल मैदानों में योग के कार्यक्रम कराने की तैयारी की है। निजी और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग भी योग दिवस को सफल बनाने के लिए अपनी भागेदारी निभाएंगे। सुबह 6.30 बजे से होने वाले ‘योग’ कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक हस्तियां हिस्सा लेंगी।
जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम मॉडल टाउन स्टेडियम में होगा। इसमें सुबह 6.30 बजे योग करने के लिए समस्त प्रशासनिक अफसर स्टेडियम पहुंचेंगे। जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक भी लखनऊ से आकर योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। उनके अलावा केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार, प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, बिथरी चैनपुर विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, नवाबगंज विधायक केसर सिंह, मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा, भोजीपुरा विधायक बहोरनलाल मौर्य, बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार समेत भाजपा के संगठन पदाधिकारी भी साथ मिलकर योग करेंगे।