{"_id":"5ac256c44f1c1bdc618b51f1","slug":"91522685636-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला कमेटी का ताला तोड़ा, अब निगम की लगेंगी पटाखा दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला कमेटी का ताला तोड़ा, अब निगम की लगेंगी पटाखा दुकानें
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हार्टमन रामलीला ग्राउंड की जमीन पर कब्जा लेने के बाद नगर निगम ने वहां पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान की है। दुकानदारों से किराया लेकर उन्हें पक्की रसीदें दी गई हैं। साथ ही अपना कब्जा दिखाने के लिए नगर निगम ने रामलीला ग्राउंड के गेट पर लगा मेला कमेटी का ताला भी तुड़वा दिया है।
हार्टमन रामलीला ग्राउंड की जमीन के स्वामित्व को लेकर मेला कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता रामगोपाल मिश्रा और नगर निगम के बीच विवाद चल रहा था। पिछले दिनों नगर निगम ने दस्तावेजों में अपना नाम दर्ज कराकर जमीन पर कब्जा ले लिया। दिवाली आई तो मेला कमेटी और कुछ पटाखा व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से दुकानें लगाने की अनुमति ले ली। इस पर पार्षद पूनम गंगवार ने निगम की जमीन बताकर आपत्ति जताई। इसके बाद सोमवार को करीब दर्जन भर पटाखा व्यापारी दुकानों की अनुमति लेने नगर निगम पहुंचे तो नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने सर्किल रेट के आधार पर तीन दिन का किराया लेकर अनुमति जारी कर दी। साथ ही किराये की पक्की रसीदें देकर स्वयं को दस्तावेजों में भी जमीन का मालिक साबित कर दिया। इसके बाद निगम अफसरों के कहने पर व्यापारियों ने रामलीला ग्राउंड के गेट पर लगा मेला कमेटी का ताला भी तोड़ दिया।