फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रिंग रोड पर बनेंगे छोटे-बड़े छह पुल

रिंग रोड पर बनेंगे छोटे-बड़े छह पुल

Mon, 31 Jul 2017 12:10 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
रिंग रोड पर बनेंगे छोटे-बड़े छह पुल
बरेली।
विज्ञापन

परसाखेड़ा से रजऊ परसपुर तक प्रस्तावित 41 किलोमीटर के रिंग रोड पर छोटे-बड़े छह पुल बनेंगे। इनमें कई पुल फोरलेन बनाने का प्रस्ताव है। सेतु निगम ने सारे पुलों का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। अगले महीने केंद्रीय पीडब्ल्यूडी मंत्री नितिन गडकरी और यूपी सरकार के बीच होने वाली बातचीत में इस प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी दी जाएगी।
प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल और बिथरी विधायक राजेश मिश्रा (पप्पू भरतौल) के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने फतेहगंज पश्चिमी से रजऊ परसपुर तक 41.4 किलोमीटर लंबे रिंग रोड को सैद्धांतिक स्वीकृति जून में दे दी थी। यह रिंग रोड एनएच-24 माधोपुर माफी किलोमीटर 232 से रजऊ परसपुर एनएच-24 के किलोमीटर 261 तक बनेगी। रिंग रोड बनाने के लिए सेतु निगम ने बमनियां रेलवे स्टेशन, रसुइया रेलवे स्टेशन, बिसारतगंज रेलवे स्टेशन के अलावा रामगंगा नदी पर गांव फतेहपुर सराथू के अलावा रामगंगा नदी पर ही गांव गुजरहाई और नकटिया नदी पर ग्राम भउआपुर में फोरलेन पुल निर्माण के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया है। छह में से तीन पुल रेलवे लाइन को पार करेंगे। इसके लिए रेलवे से पुल निर्माण की मंजूरी लेनी होगी। अपने हिस्से के तीन पुलों का एस्टीमेट रेलवे के इंजीनियर सेतु निगम से मिलकर अलग से बनाएंगे। सेतु निगम के प्रस्तावित एस्टीमेट में सभी छह पुलों को फोरलेन रखा गया है। इनका एस्टीमेट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। रिंग रोड की अनुमानित लागत 1100 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


रिंग रोड पर बनने वाले प्रस्तावित पुल एक नजर में
नदी/स्थान का नाम लंबाई लागत
बमनिया रेलवे स्टेशन 735.75 मीटर 5937.87 लाख
रसुइया रेलवे स्टेशन 750.30 मीटर 6201.40 लाख
बिसारत रेलवे स्टेशन 735.75 मीटर 5937.87 लाख
रामगंगा नदी (सराथू) 697.93 मीटर 8692.63 लाख
रामगंगा नदी (गुजरहाई) 667.93 मीटर 8331.63 लाख
नकटिया नदी (भउआपुर) 70.88 मीटर 841.95 लाख

सेतु निगम ने रिंग रोड पर छह पुलों का एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही पुलों की डिजाइन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। - वीके मौर्य, एई, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed