फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   857 e-rickshaws seized in two days, campaign will continue

Bareilly News: दो दिन में 857 ई रिक्शा सीज, जारी रहेगा अभियान

Fri, 28 Mar 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
857 e-rickshaws seized in two days, campaign will continue
बरेली। दो दिन तक ई-रिक्शा सत्यापन अभियान चलवाया। एसएसपी ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने 857 को सीज किया गया। अगले सप्ताह फिर दो दिन का अभियान चलेगा। एसएसपी ने बताया कि दो दिनों में जिले भर में 170 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर पुलिस और यातायात पुलिस की टीम ने 3500 ई-रिक्शा चेक किए। इनमें से 857 ई-रिक्शा को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया गया। कुल 584 ई-रिक्शा बिना नंबर प्लेट के चलते मिले। इन्हें भी सीज किया गया। 1327 चालकों के पास लाइसेंस नहीं था। वहीं 90 नाबालिग ई-रिक्शा चलाते मिले। एसएसपी ने ई-रिक्शा मालिकों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अपना ई-रिक्शा किसी नाबालिग को चलाने के लिए दिया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ई-रिक्शा मालिकों और चालकों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जाएगी। यदि किसी अपराध में लिप्त मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed