फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   85 nomination form filled on the last day with four Congress and one BSP candidate

कांग्रेस के चार और बसपा के एक प्रत्याशी के साथ आखिरी दिन भरे गए 85 पर्चे

Sat, 29 Jan 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
85 nomination form filled on the last day with four Congress and one BSP candidate
नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट पहुंचे निर्वाचन अधिकारी। - फोटो : CITY
बरेली। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस के चार और बसपा के एक प्रत्याशी समेत 85 और प्रत्याशियों ने परचे भरे। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक अंतिम दिन तक जिले की नौ सीटों के लिए कुल 171 परचे भरे गए। इनमें से 26 प्रत्याशियों ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किए हैं। यानी फिलहाल 145 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 जनवरी को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कांग्रेस की बहेड़ी से प्रत्याशी संतोष भारती, आंवला से ओमवीर यादव, फरीदपुर से विशाल यादव, शहर से कृष्णकांत शर्मा और बरेली कैंट के प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू ने नामांकन दाखिल किया। बसपा के नवाबगंज से प्रत्याशी युसूफ खां ने भी परचा भरा। इसके अलावा पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर परचा दाखिल किया है।
विज्ञापन

बता दें कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन 21 जनवरी को सिर्फ नामांकनपत्र प्राप्त किए गए थे। इसके बाद हर दिन कार्यालय दिवस पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आखिरी दिन तक 171 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसमें से करीब 26 लोगों ने अब तक दोबारा नामांकनपत्र दाखिल कर चुके हैं। यानी विधानसभा चुनाव मैदान में वर्तमान रिपोर्ट के अनुसार 145 लोग अपना दम दिखाने के लिए मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed