{"_id":"680a75b897e2ca564503cc34","slug":"85-cylinders-kept-for-black-marketing-seized-two-detained-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104424-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कालाबाजारी के लिए रखे 85 सिलिंडर पकड़े, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कालाबाजारी के लिए रखे 85 सिलिंडर पकड़े, दो हिरासत में
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे दो दुकानदारों के पास से छोटे-बड़े 72 सिलिंडर पकड़े गए हैं।
पूर्ति निरीक्षक मीरगंज रवि कुमार सक्सेना व पूर्ति लिपिक मीरगंज आयुष शर्मा व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे के बरेली बस अड्डे व बिलासपुर बस अड्डे पर दुकानों में कालाबाजारी करने के लिए रखे गए छोटे-बड़े 72 सिलिंडर और वाहनों में गैस भरने वाले उपकरण जब्त कर लिए। पुलिस ने मौके से आरिफ पुत्र पुत्तन, वकील पुत्र अब्दुल वाजिद निवासी कस्बा शीशगढ़ को हिरासत में लिया है।
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित गरगइया गांव में मोहम्मद आसिफ जनसेवा केंद्र चलाते हैं। पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर, सीओ हर्ष मोदी, कोतवाल राहुल सिंह ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर दुकान से 13 सिलिंडर पकड़ लिए। इसमें चार सिलिंडर भरे तो नौ खाली मिले। एक इको को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने सिलिंडरों को एक गैस एजेंसी पर जमा करा दिया है, जबकि इको को कब्जे में ले लिया है। पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद