{"_id":"5ca3c2a9bdec22143a67f52e","slug":"81554236073-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं कर रहे कॉलेज, विवि ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं कर रहे कॉलेज, विवि ने लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मूल्यांकन कार्य के लिए डिग्री कॉलेजों द्वारा शिक्षकों को कार्यमुक्त न करने के चलते कॉपी जांचने का काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। इसके लिए विवि ने महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र लिखा है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 26 मार्च से मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांचने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मगर अभी परीक्षाएं खत्म न होने के चलते मूल्यांकन में काफी कम शिक्षक पहुंच रहे हैं। इसके चलते मूल्यांकन कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है और विवि के लिए समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करना चुनौती लग रहा है। इस वजह से विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।