{"_id":"5c9d2901bdec222ffc359c71","slug":"81553803521-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षर विहार तालाब में नाला देख नगर आयुक्त हैरान, होगी पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षर विहार तालाब में नाला देख नगर आयुक्त हैरान, होगी पैमाइश
विज्ञापन
बरेली। अमृत योजना के तहत हो रहे पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम देखने पहुंचे नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को अक्षर विहार तालाब में नाला और दीवार बनी नजर आई। यह देख नगर आयुक्त का माथा ठनक गया। उन्होंने एसडीएम सदर को तालाब की पैमाइश के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त बुधवार को अक्षर विहार, गांधी उद्यान और सीआई पार्क में हो रहे सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे। इन पार्कों में करीब दस करोड़ रुपये की लागत से जॉगिंग ट्रैक, कैंटीन आदि का निर्माण कराया जा रहा है। अक्षर विहार में तालाब के बीच नगर आयुक्त ने नाला बना देखा तो उनका माथा ठनक गया। अफसरों से जानकारी ली तो पता लगा कि पहले यहां कब्जे की बात सामने आई थी, लेकिन जांच में क्लीन चिट दे दी गई। नगर आयुक्त इस पर सहमत नहीं हुए और उन्होंने एसडीएम सदर को तालाब की जमीन की दोबारा पैमाइश के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को पार्कों का सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। इस दौरान नगर निगम के निर्माण विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।
निर्माण की बीडीए करेगा जांच
नाले में दीवार देखकर पास ही हुए निर्माण स्थल तक नगर आयुक्त पहुंच जाए। पूरा निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बीडीए को भी निर्माण की जांच करने के लिए पत्र लिखा है कि वह वैध या अवैध।
विज्ञापन
अक्षर विहार पार्क का निरीक्षण किया था। इस दौरान तालाब में नाला और दीवार नजर आई तो मैं स्वयं ही उस क्षेत्र में चला गया। एसडीएम को जगह की पैमाइश और बीडीए को निर्माण की जांच के लिए लिखा गया है। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त