फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस हो साथ तो माफिया करते हैं लड़कियों से होली मिलने की बात

पुलिस हो साथ तो माफिया करते हैं लड़कियों से होली मिलने की बात

Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हो साथ तो माफिया करते हैं लड़कियों से होली मिलने की बात
बरेली। आर्य समाज अनाथालय की जमीन पर कब्जा करने का मामला अब अनाथालय प्रबंधन को डरा-धमकाकर उसका मनोबल तोड़ने की नौबत तक पहुंच गया है। शनिवार को शराब नशे में धुत होकर पहुंचे कुछ लोगों ने जबरन अनाथालय के महिला विभाग का गेट खुलवाने की कोशिश की। अनाथालय स्टाफ ने कारण पूछा तो दो टूक बोले कि अंदर लड़कियों से होली मिलनी है। गेट खोलने से इंकार करने पर हंगामा और गालीगलौज शुरू कर दी। वार्डन पहुंची तो उनके साथ भी जमकर बदसलूकी की। अनाथालय स्टाफ के फोन करने के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा करने वाले लोग वार्डन को देख लेने की धमकी देकर फरार हो चुके थे। वार्डन की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर देने के साथ एसएसपी को भी घटना से अवगत कराया गया है। इस घटना के बाद अनाथालय का स्टाफ सहमा हुआ है।
विज्ञापन

अनाथालय स्टाफ के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह दस बजे हुई। शराब के नशे में धुत तीन लोगों ने अचानक अनाथालय के महिला विभाग का गेट पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों में एक सामने ही स्थित एक बारातघर का एक कर्मचारी भी था। एक महिला भी उनके साथ आई थी। अनाथालय के कर्मचारी टिंकू ने इन लोगों से गेट पीटने का कारण पूछा और वापस जाने को कहा, लेकिन वे लोग जिद पर अड़ गए कि वे अनाथालय की लड़कियों के साथ होली मिलने के बाद ही जाएंगे। स्टाफ ने सूचना दी तो अनाथालय की वार्डन रोली दुबे पहुंचीं, उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को डांटकर भगाना चाहा तो उन्होंने उनके साथ भी गालीगलौज और बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद खौफ में आए अनाथालय स्टाफ ने गेट पर ताला डाल दिया। डायल 100 पर घटना की सूचना दी तो चीता मोबाइल के दो सिपाही पहुंच गए। इस बीच अनाथालय के प्रधान हर्षवर्धन भी आ गए। हालांकि इससे पहले हंगामा करने वाले लोग भाग निकले। जाते-जाते वे वार्डन रोली दुबे को देख लेने की धमकी भी दे गए।
विज्ञापन

वार्डन की ओर से इसके बाद बिहारीपुर पलिस चौकी पर जाकर सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को पूरे घटनाक्रम की तहरीर दी गई। एसएसपी को भी घटना से अवगत कराया गया। इस घटना के बाद अनाथालय का स्टाफ बुरी तरह दहशत में आ गया है। वार्डन की ओर से एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आशंका जताई गई है कि अनाथालय आकर हंगामा करने वाले लोग उन्हें जान-माल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने एसएसपी से अपनाी और अनाथालय की सुरक्षा का इंतजाम करने को करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग नशे में अनाथालय पहुंचे थे और जबरदस्ती गेट खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। इसका विरोध किया तो उन्होंने अपशब्द कहते हुए धमकी दी हैं। इस मामले की सूचना मैंने कोतवाली और एसएसपी को दे दी है। - रोली दुबे, वार्डन, महिला अनाथालय


मेरे पास ऐसी जानकारी नहीं है, लेकिन यह मामला काफी गंभीर है। मैं इसे दिखवाऊंगा कि अनाथालय के बाहर किसने हंगामा किया है। इसमें शामिल सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed