{"_id":"5c856a54bdec2214216cbffd","slug":"81552247380-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लगने की संभावना, छुट्टी के दिन भी निपटाए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लगने की संभावना, छुट्टी के दिन भी निपटाए काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आचार संहिता के रविवार शाम को लगने की संभावना थी। इसलिए छु्ट्टी के दिन भी अफसर सक्रिय थे। काफी समय से लटके ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामलों को निस्तारित कर दिया गया। कई अधिकारियों ने दफ्तर में बैठने के बजाय घरों पर ही ऐसी फाइलें मंगवा ली थीं।
आचार संहिता लगने की सुगबुगाहट कई दिनों से चल रही थी लेकिन रविवार की सुबह यह तय हो गया था कि शाम तक आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसलिए रविवार को अवकाश के दिन भी अधिकारियों ने बैक डेट में लंबित कामों को निपटाने में पूरा जोर दिया। कलक्ट्रेट में रूम नंबर-सात और आठ छोड़कर सभी बंद थे। विकास भवन के भी सभी विभागों के दफ्तर बंद थे लेकिन बताते हैं कि अधिकारियों ने आवास पर फाइलें मंगवाकर उन्हें निपटाने की कोशिश है। कई तबादला और तैनाती के फंसे मामले भी आनन-फानन में निपटा दिए गए।