{"_id":"5c70535cbdec2273724c56a5","slug":"81550865244-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर नंबर 25\/2 डीएम साहब भी नहीं खाली करा पा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्टर नंबर 25/2 डीएम साहब भी नहीं खाली करा पा रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी राजेंद्रनगर के सरकारी आवास 25/2 को डीएम भी खाली नहीं करवा पा रहे हैं। साल भर से रिटायरमेंट के बावजूद नगर निगम का एक कर्मचारी यहां रह रहा है। जबकि एडीएम सिटी यह आवास बाढ़ खंड की एक महिला कर्मचारी को आवंटित कर चुके हैं। आवास खाली न होने पर करीब छह माह पहले डीएम ने उसे नोटिस भी जारी किया था, लेकिन उसने आवास खाली नहीं किया। इसके बाद अंतिम नोटिस जारी करने के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को इसे खाली कराने के आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी इस पर नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी का कब्जा है।
इस सरकारी आवास का आवंटन नगर निगम के कर्मचारी राम सिंह जाटव को था। दिसंबर 2017 में रिटायरमेंट के बाद उन्हें यह आवास खाली करना था। तत्कालीन एडीएम सिटी ओपी वर्मा ने इस आवास का आवंटन बाढ़ खंड कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक जावित्री देवी को कर दिया था। बताते हैं कि आवास आवंटित होने के बाद महिला कर्मचारी कई बार कब्जा लेने के लिए गईं, लेकिन नगर निगम के रिटायर्ड कर्मी ने आवास खाली नहीं किया। महिला कर्मचारी ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की। डीएम ने करीब छह माह पहले आवास खाली करने का आदेश देते हुए राम सिंह जाटव को नोटिस जारी किया। साथ ही एडीएम सिटी को भी आदेश दिया कि रिटायर्ड कर्मचारी से आवास खाली कराकर उन्हें रिपोर्ट दी जाए। एडीएम सिटी ने सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला को कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन वह मामले की फाइल दबाकर बैठ गए। डीएम कार्यालय से अंतिम नोटिस जारी हो चुका है। बावजूद इसके आवास खाली होने की सूचना अब तक डीएम कार्यालय के स्टाफ को नहीं मिली है।
मैं अपने स्टाफ से जानकारी लूंगा कि यह क्या मामला है। डीएम ने अगर आदेश कर दिया है तो इस आवास को अब तक खाली क्यों नहीं कराया गया है। जो भी जरूरी होगी, वह कार्रवाई की जाएगी। - महेंद्र कुमार, एडीएम सिटी