{"_id":"5c3cee87bdec2273863308a1","slug":"81547497095-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय कराएगा बीएड एंट्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय कराएगा बीएड एंट्रेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीएड एंट्रेंस 2019 की जिम्मेदारी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को मिल गई है। शासन ने इस बाबत सोमवार को विश्वविद्यालय को स्वीकृति पत्र जारी कर दिया। अब विश्वविद्यालय जल्द आवेदन का शेड्यूल जारी कर देगा।
पिछले कुछ वर्षों से बीएड एंट्रेंस लखनऊ विश्वविद्यालय कराता रहा है। कई वर्ष पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड एंट्रेंस कराया था। विश्वविद्यालय ने पिछले साल भी बीएड एंट्रेंस की मेजबानी मांगी थी, लेकिन किसी कारणवश जिम्मेदारी नहीं मिल सकी। इस बार शुरू में ही आवेदन कर दिया था। सोमवार शाम को शासन ने स्वीकृति दे दी। स्वीकृति मिलने के बाद विश्वविद्यालय एक सप्ताह के भीतर शेड्यूल तैयार करके नोटिफिकेशन जारी कर देगा। बीएड एंट्रेंस के लिए अलग वेबसाइट तैयार होगी। अभ्यर्थी उसी से आवेदन करेंगे।
फरवरी में शुरू होंगे आवेदन
शासन से पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को कुलपति ने बैठक बुलाई जिसमें बीएड एंट्रेंस को लेकर चर्चा होगी और आवेदन कब से शुरू होंगे उसका निर्णय लिया जाएगा। हालांकि आवेदन फरवरी में लेने की तैयारी है। पूरी फरवरी आवेदन प्रक्रिया चलेगी। बता दें कि यूपी में 10 हजार सरकारी और 1.96 लाख से ज्यादा सीटें प्राइवेट कॉलेजों में हैं। जिस पर एडमिशन के लिए हर साल पांच लाख से ज्यादा आवेदन होते हैं। इससे विश्वविद्यालय को आठ से दस करोड़ का फायदा भी होगा।
विज्ञापन
शासन से स्वीकृति पत्र मिल गया है। बीएड एंट्रेंस 2019 इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेजबानी में होगा। बुधवार को बैठक बुलाई है। उसमें सारी चीजों पर चर्चा होगी। आवेदन प्रक्रिया फरवरी में शुरू करने की तैयारी है।
-प्रोफेसर अनिल शुक्ल, कुलपति