फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नाथनगरी एयर टर्मिनलः गेट के सामने एक करोड़ से होेंगे सुरक्षा के इंतजाम

नाथनगरी एयर टर्मिनलः गेट के सामने एक करोड़ से होेंगे सुरक्षा के इंतजाम

Sat, 29 Dec 2018 02:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
नाथनगरी एयर टर्मिनलः गेट के सामने एक करोड़ से होेंगे सुरक्षा के इंतजाम
बरेली। नाथनगरी एयर टर्मिनल के सामने तीव्र मोड़ पर हादसों का खतरा दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब एक करोड़ का प्रोजेक्ट शासन को भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पीलीभीत रोड पर ट्रैफिक बढ़ेगा तो दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा। हवाई अड्डे के पास पीलीभीत हाईवे का मोड़ हादसों के लिहाज से पहले से ही बेहद संवेदनशील है। पीडब्ल्यूडी सुरक्षा के लिहाज से यहां रोड को चौड़ा करने के साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन के लिए रोटरी तैयार करेगा। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल और डिवाइडर सहित अन्य काम भी होेने हैं। इसके अलावा हाईवे से एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए भी सड़क बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं की तैयारियों के बीच प्रशासन का ध्यान पीलीभीत रोड पर यातायात का दबाव बढ़ने से होने वाली दिक्कतों की ओर भी है। एयरपोर्ट गेट के पास हाईवे अभी केवल सात मीटर चौड़ा है, जबकि पास में ही मयूर वन चेतना केंद्र के नजदीक खतरनाक मोड़ भी है। इसे लेकर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की थी, इसमें मुख्य गेट के पास यातायात सुरक्षा के कार्य पूरा कराए जाने संबंधी कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए थे। पीडब्ल्यूडी स्टाफ ने हवाई अड्डे के पास मुआयना भी किया है। इसमें रोड को चौड़ा करने के लिए दोनों तरफ तीन से चार मीटर तक सड़क चौड़ी होनी है। बीच में रोटरी के निर्माण का डिजाइन भी तैयार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रोड चौड़ीकरण के साथ चौराहा बन जाने से वाहनों का डायवर्जन सही ढंग से हो सकेगा। इसके अलावा चौराहे पर रेडियम सिग्नल, डिवाइडर आदि के काम भी होने हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 90 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसके साथ ही मेन हाईवे से हवाई अड्डे को जोड़ने के लिए 80 मीटर रोड निर्माण के लिए भी 17 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के मेन गेट के पास हादसों का खतरा दूर करने के लिए सुरक्षा के कई काम होने हैं। इसका पूरा खाका तैयार करके शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में इसकी स्वीकृति भी शासन से आ जाए। - वीएम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed