फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घर में भी शर्मसार हुआ पार्षद, बंद किया एंड्रॉयड फोन

घर में भी शर्मसार हुआ पार्षद, बंद किया एंड्रॉयड फोन

Mon, 03 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
घर में भी शर्मसार हुआ पार्षद, बंद किया एंड्रॉयड फोन
बरेली। नगर निगम के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो एवं फोटो भेजने वाले पार्षद सौरभ सक्सेना अपने घर एवं रिश्तेदारी में भी शर्मसार हो रहे हैं। उन्होंने यह फोटो एवं वीडियो परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को भी भेज दिए। शर्मिंदगी के चलते उन्होंने एंड्रॉयड फोन चलाना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

कुंवरपुर के पार्षद सौरभ सक्सेना ने पिछले दिनों नगर निगम के व्हाट्सऐप ग्रुप में फोटो एवं वीडियो का एक बंच (कई फोटो एवं वीडियो) शेयर किए थे। इसमें नगर निगम के अफसरों के अलावा महिला पार्षद भी शामिल हैं। जिसने भी देखा, वह शर्मसार हुआ और इसे आपत्तिजनक बताया। हालांकि पार्षद सौरभ सक्सेना ने इसे लेकर कई पार्षदों को फोन करके माफी भी मांग ली। सौरभ ने बताया कि इस बंच में पहले धार्मिक फोटो थे और उनके पीछे अश्लील फोटो-वीडियो थे। धार्मिक फोटो के धोखे में उन्होंने यह बंच नगर निगम ग्रुप के अलावा अपनी बेटी एवं कुछ रिश्तेदारों को भी शेयर कर दिया। अब उन्हें शर्मसार होना पड़ रहा है। इसकी वजह से उन्होंने एंड्रॉयड फोन चलाना ही बंद कर दिया है। साथी से जुड़ा मामला होने के चलते अब अन्य पार्षद भी इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed