{"_id":"5ba2910c867a557f5d4c3c8f","slug":"81537380620-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख बंद करके बनाए गए सेंटर अब किए संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख बंद करके बनाए गए सेंटर अब किए संशोधित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 सितंबर से शुरू हो रहीं एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए आंख बंद करके परीक्षा केंद्र बना दिए गए। जब कॉलेजों ने शिकायत की तब कॉलेज आवंटन में विवि ने संशोधन किया। बुधवार को संशोधित सूची जारी की गई। जिन कॉलेजों के सेंटर दूर डाल दिए गए थे उनको राहत दी गई है। हालांकि कई कॉलेजों के सेंटर अब भी काफी दूर हैं, जिनको संशोधित नहीं किया गया है।
पहली सूची में बरेली कॉलेज में आरबीएमआई, बाबा रामदास, महाराजा अग्रसेन को ही सेंटर बनाया गया था। खुसरो कॉलेज का सेंटर महाराजा अग्रसेन में डाला गया। अब संशोधित सूची में खुसरो कॉलेज का सेंटर बरेली कॉलेज बनाया गया है। अब बरेली कॉलेज में उत्कर्ष कॉलेज की भी परीक्षा होगी। इसी तरह से कई कॉलेजों के सेंटर अब पास के ही कॉलेजों में डाले गए हैं। हालांकि बिजनौर के अख्तरी कुरैशी का सेंटर उसी कॉलेज में रखा गया, जबकि कॉलेज ने इस पर आपत्ति जताई थी। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एनएन पांडेय के अनुसार कुछ कॉलेजों के सेंटर ज्यादा दूर बन गए थे। उनको सही करा दिया गया है।
पहली बार लेट फीस के साथ नहीं बढ़ाई तिथि
विश्वविद्यालय ने पहली बार लेट फीस के साथ इंप्रूवमेंट फार्म की तिथि नहीं बढ़ाई, जबकि हर साल लेट फीस के साथ भी दो से तीन दिन फार्म भरने के लिए मिल जाते थे। कई कॉलेज फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे,जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने खारिज कर दिया। अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। दो दिन में एडमिट कार्ड भी जारी हो जाएंगे।