फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) परीक्षा आज,20 मिनट पहले तक ही मिलेगा प्रवेश

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) परीक्षा आज,20 मिनट पहले तक ही मिलेगा प्रवेश

Sun, 09 Sep 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 09 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) परीक्षा आज,20 मिनट पहले तक ही मिलेगा प्रवेश
डेमो - फोटो : डेमो
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौ सेना अकादमी की परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12:30 बजे तक पहला पेपर होगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को 9:40 बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश करना जरूरी है। इसके बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। द्वितीय पाली में दो से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। इसमें परीक्षार्थी 1:40 बजे के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं पा सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी और संयुक्त विकास आयुक्त श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने रविवार प्रात: 10 से 12:30 और दो से 4:30 बजे तक होनी वाली दो पालियों की परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक केंद्र पर एसडीएम, अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट और तहसीलदार स्तर के अधिकारी की मजिस्ट्रेट के तौर पर ड्यूटी रहेगी। परीक्षार्थियों को दोनों पालियों में परीक्षा प्रारंभ होने से 20 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। इसके बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी, शिक्षक या अन्य स्टाफ के कर्मचारी भी परीक्षा केंद्र में अपने साथ मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस अंदर नहीं ले जा सकेंगे। संघ लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों की तलाशी पुलिस लेगी। परीक्षा प्रभारी और मजिस्ट्रेट केंद्रों की आकस्मिक चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन

16 केंद्रों पर होगी परीक्षा
एनडीए परीक्षा बरेली कॉलेज बरेली ब्लॉक ए, ब्लाक बी, ब्लाक सी, ब्लाक डी में चार परीक्षा केंद्रों के अलावा मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज, सूरजभान गर्ल्स इंटर कॉलेज एक, सूरजभान गर्ल्स इंटर कालेज ब्लाक दो, तिलक इंटर कॉलेज, जीआईसी, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, डीके इंटर कॉलेज, द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय दो, केंद्रीय विद्यालय एनईआर और कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्य और स्टाफ को सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिक्कत आने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
परीक्षार्थी किसी भी तरह की दिक्कत होने पर मनोहर भूषण इंटर कालेज नैनीताल रोड (9412288004), केंद्रीय विद्यालय एक कैंट (9501476340) एसवी इंटर कालेज सिविल लाइंस (9410296702), सूरजभान गर्ल्स इंटर कालेज ब्लाक ए नई बस्ती (0931991112), सूरजभान गर्ल्स इंटर कालेज ब्लाक दो राजेंद्र नगर (09456229794), केंद्रीय विद्यालय दो कैंट (07599061514), द्रोपदी कन्या इंटर कालेज किला (8273608114), राजकीय इंटर कालेज बरेली नावेल्टी चौराहे से आगे (9457448353), केंद्रीय विद्यालय एनईआर रोड नंबर सात नैनीताल रोड (9451908872), बिशप मंडल इंटर कालेज चर्च रोड (09412318451), तिलक इंटर कालेज किला (09412502001), बरेली कालेज बरेली ब्लाक ए (09412586108), बरेली कालेज बरेली ब्लाक बी (09837987907), बरेली कालेज ब्लाक सी (09412334551), बरेली कालेज ब्लाक डी (09897375893), कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर नैनीताल रोड (07599044528) पर केंद्र प्रभारियों से संपर्क कर सकते हैं।

यह मजिस्ट्रेट रहेंगे ड्यूटी पर
जलालुद्दीन एसीएम प्रथम, विशु राजा एसडीएम आंवला, एमपी सिंह, एसडीएम सदर, एनएस कुशवाहा एई ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, कमलेश कुमार एसीएम द्वितीय, रोहित यादव एसडीएम मीरगंज, ममता मालवीय एसडीएम बहेड़ी, सुल्तान अशरफ सिद्दीकी एलएओ, आनंद कुमार तिवारी तहसीलदार सदर, ब्रजपाल सिंह तहसीलदार बहेड़ी, आशुतोष गुप्ता तहसीलदार नवाबगंज, आनंद सिंह तहसीलदार फरीदपुर, राजेश कुमार तहसीलदार मीरगंज, शर्मानंद तहसीलदार आंवला, राजेश चंद्र अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय सुबह परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्त होने तक ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed