{"_id":"5b786c9c42c7924651653f2a","slug":"81534618780-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड को लेकर विधायक के नौकर और हेड कांस्टेबल के परिवार भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड को लेकर विधायक के नौकर और हेड कांस्टेबल के परिवार भिड़े
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में बेड को लेकर विधायक के नौकर और एक हेड कांस्टेबल के घरवाले भिड़ गए। दोनों पक्षों में इस कदर तनातनी हो गई कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने पहले तो दोनों पक्षों का शांतिभंग करने के आरोप में चालन करने की तैयारी की लेकिन जब दोनों परिवारों के बारे में पता चला तो उनमें समझौता करा दिया।
ग्रीन पार्क में रहने वाले एक विधायक के नौकर विपिन कुमार की पत्नी पूनम ने दो दिन पहले महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। शनिवार को पूनम को डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया चल ही रही थी तभी चनेहटी के मोहित ने पूनम के बेड पर अपना सामान रख दिया। दरअसल, मोहित की पत्नी प्रियंका को प्रसव के बाद अस्पताल प्रशासन ने वही बेड आवंटित किया था। विपिन ने मोहित को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। मोहित के पिता पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। बेड को लेकर दोनों परिवारों में गालीगलौज और धक्का मुक्की होने लगी। विपिन ने यूपी-100 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों परिवारों को कोतवाली ले गई। बाद में दोनों के बीच समझौता करा दिया।
महिला वार्ड में मामूली विवाद होने के बाद पुलिस उन्हें लेकर कोतवाली गई थी। बेड आवंटन होने के बाद मरीज के पहुंचने और डिस्चार्ज हुए मरीज के बेड खाली नहीं करने की बात सामने आई थी। - साधना सक्सेना, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल