फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway crossing at hulasnagra to remain close 10 hours

आज लखनऊ की ओर सोच समझकर जाएं

Tue, 03 Jul 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 03 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing at hulasnagra to remain close 10 hours
डेमो - फोटो : डेमो
 मंगलवार को बहुत जरूरी हो, तभी लखनऊ की ओर निकलें। ऐसा न हो कि आपको रास्ते से लौटना पड़े। रेलवे ने नेशनल हाईवे-24 पर मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी के बीच हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग को ट्रैक की मरम्मत के लिए 10 घंटे बंद रखने का फैसला किया है। अब इस अवधि में काम पूरा नहीं हुआ तो बुधवार को भी क्रासिंग बंद रहेगी। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग से रोजाना करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं। रेलवे ने मंगलवार को पटरियों पर पैकिंग करने के लिए क्रासिंग पर सुबह आठ से शाम छह बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। पीडब्लूआई राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि काम पूरा न होने पर बुधवार को भी क्रासिंग बंद रह सकती है। क्रासिंग बंद रहने के दौरान बरेली से लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर जाने वाले वाहनों को बीसलपुर होकर और उधर से आने वाले वाहनों को तिलहर, फरीदपुर होते हुए गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed