{"_id":"5ad033394f1c1bd53d8b4de0","slug":"81523594041-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशनुमा मौसम का आनंद अब और नहीं, : तमतमाएगा सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशनुमा मौसम का आनंद अब और नहीं, : तमतमाएगा सूरज
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो--
खुशनुमा मौसम का आनंद अब और नहीं : तमतमाएगा सूरज
आज से तापमान बढ़ना होगा शुरू, अगले हफ्ते खूब पड़ेगी गर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। खुशनुमा मौसम का अब तक जो आनंद आप ले रहे थे, वह अब समाप्त होने जा रहा है। अब तक सामान्य से कम चल रहा तापमान शुक्रवार से बढ़ना शुरू हो जाएगा। आसमान में बादल छाए रहने या बूंदाबांदी होने की भी कोई संभावना नहीं है। अब आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ेगा। अगला सप्ताह काफी गरम रहने वाला है।
पश्चिमी विक्षोभ के आने से छह अप्रैल से मौसम में अचानक बदलाव आया था। छह से 13 अप्रैल तक धूप की तीव्रता कम रही। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी में हल्की सर्दी का अहसास हो गया। मगर, अब यह धीरे-धीरे यह खत्म होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब कम से कम सप्ताह भर बारिश, बूंदाबांदी के कोई आसार नहीं है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। सूर्य की तेजी से गर्मी और उमस भी बढ़ने का अनुमान है।
गेहूं और सब्जियों को फायदा
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. रनजीत सिंह का कहना है कि तापमान बढ़ना अब गेहूं के लिए काफी फायदेमंद है। बारिश की वजह से गेहूं में जो नमी हो गई थी, वह चिलचिलाती धूप से सूखेगा। इससे दाना मजबूत होगा। इसके अलावा चटक धूप खिलने से खीरा, लौकी, करेला और तोरई की पैदावार बढ़ेगी, लेकिन टमाटर या कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिनमें अभी फल आया है। वह फूल ज्यादा धूप लगने से जमीन पर गिर सकता है। आम अब बढ़वार पर है, इसलिए तापमान अचानक बढ़ने का उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
आगामी छह दिन का अनुमानित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान मौसम
13 अप्रैल 17.0 32.0 आसमान साफ
14 अप्रैल 19.0 34.0 आसमान साफ
15 अप्रैल 20.0 35.0 आसमान साफ
16 अप्रैल 21.0 36.0 आसमान साफ
17 अप्रैल 21.0 36.0 आसमान साफ