{"_id":"5aba3de64f1c1bbf088b7778","slug":"81522154982-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हबीब शाह मियां के उर्स का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हबीब शाह मियां के उर्स का समापन
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
शहामतगंज स्थित दरगाह शरीफ पर हजरत शाह विलायत हबीब मियां का तीन रोजा उर्स कुल की रस्म के साथ पूरा हो गया। इससे पहले चादरों के कई जुलूस भी दरगाह शरीफ पर पहुंचे। वहीं मन्नतो मुराद मांगने वालों का तांता भी लगा रहा।
उर्स की तकरीब सुबह कुरान ख्वानी से शुरू हुई। सुबह 10 बजे ख्वाजा गरीब नवाज के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। तबर्रुक बांटने के बाद लंगरे आम का आयोजन किया गया। शाम को हजरत हबीब शाह मियां के कुल की फातेहा हुई। इसके बाद मुफ्ती सैयद कफील हाशमी ने दुआएं खैर कीं। तकरीब की सरपरस्ती आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) ने की। कुल की तकरीब मुतवल्ली सूफी लईक मियां की निगरानी मेें हुई। अंत में लईक मियां ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मोहम्मद अकील, आलिम नूरी मियां, तारिक सईद, वसीम खां गूड्डू, मजहर हुसैन, बबलू, मोहम्मद कफील आदि मौजूद रहे।