फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘रिस्की सेल्फी’ से अब रोकेगी पुलिस

‘रिस्की सेल्फी’ से अब रोकेगी पुलिस

Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
‘रिस्की सेल्फी’ से अब रोकेगी पुलिस
selfie
बरेली।
विज्ञापन

सेल्फी का क्रेज कई लोगों की जान ले चुका है। पहाड़, नदी, ऊंची बिल्डिंग, हाईवे और रेलवे ट्रैक किनारे सेल्फी लेने के फेर में लोग जान गवां बैठते हैं। जुलाई में नागपुर में एक नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में आठ युवाओं के डूबने का मामला हमारे सामने है। अब प्रदेश सरकार ने ऐसे खतरनाक प्वाइंट पर सेल्फी लेने से रोकने की पहल की है। इसके लिए यातायात पुलिस व अन्य विभागों की मदद से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों को इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। जागरूकता के लिए एसपी ट्रैफिक ने नगर निगम, जीआरपी व आरपीएफ और शिक्षा विभाग को शासनादेश मिला है। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात लखनऊ की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पिछले कुछ समय में सेल्फी लेने के चक्कर में काफी लोगों को जान गवानी पड़ी। आए दिन दुर्घटनाओं में लोग घायल होते हैं। इसमें ज्यादातर युवा ही होते हैं। रेलवे लाइन, सड़क और ओवरब्रिज जैसे स्थानों पर सेल्फी लेने से लोगों से रोका जाए। इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाए। डीआईओएस की तरफ से जारी आदेश में कहा किया है कि ऐसे प्वाइंट पर सेल्फी न लेने के साइन बोर्ड लगाएं। अगर कोई ऐसे खतरनाक प्वाइंट पर सेल्फी लेता है तो उसको रोका जाएगा। अगर इसके बावजूद वह नहीं मानता तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक और सड़क किनारे सेल्फी लेने से लोगों को रोकने का शासनादेश आया है। हालांकि इसके तहत कोई दंड या कार्रवाई नहीं है। खतरनाक प्वाइंट पर लोगों को सेल्फी लेने से रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। नगर निगम, जीआरपी और आरपीएफ शिक्षा विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। - कमलेश बहादुर, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन


शासनादेश जारी हुआ है कि रेलवे ट्रैक और सड़क किनारे सेल्फी न लेेने के प्रति जागरूक किया जाए। कॉलेज स्तर से जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। इसका आदेश सभी कॉलेजों को जारी कर दिया है। -डॉ. अचल कुमार मिश्रा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed