{"_id":"5967984e4f1c1b52758b458a","slug":"81499961422-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी बिजली कब आएगी, मोबाइल एप देगा जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपकी बिजली कब आएगी, मोबाइल एप देगा जानकारी
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
urja mitra
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
बिजली सप्लाई गुल होते ही उपकेंद्रों पर फोन घनघनाने लगते हैं। इससे अफसर भी अछूते नहीं रहते, घंटों सही जानकारी नहीं मिलने पर आप परेशान होते हैं, लेकिन अब आपको कहीं फोन घुमाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि बिजली आने-जाने की पूर्व जानकारी अब आपको मोबाइल एप ‘ऊर्जा मित्र’ पर मिलेगी।
घर बैठे और चलते फिरते बिजली सप्लाई संबंधी जानकारी मिलना अब आसान हो गया है। भारत सरकार ने नेशनल पॉवर पोर्टल लांच किया है, जिसके तहत आपको अपने क्षेत्र की सप्लाई संबंधी सभी जानकारी मिलेगी। ये सुविधा पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से ‘ऊर्जा मित्र’ एप डाउन लोड करना होगा। ‘ऊर्जा मित्र’ पर पंजीकरण करने के बाद नियमित सप्लाई संबंधी सूचना आने लगेगी। फिर चाहे कटौती हो, कोई फाल्ट हो इसकी जानकारी के लिए इधर-उधर फोन नहीं घुमाना होगा।
...तो शेड्यूल बना सकेंगे
अधिशासी अभियंता पीए मोंगा ने बताया कि ‘ऊर्जा मित्र’ एप से ये फायदा होगा कि उपभोक्ता को एक दिन पूर्व ही बिजली गुल होने की सूचना मिल जाएगी, जिससे वह अपना रूटीन कार्य बिजली सप्लाई बंद तक पूरे कर सकते हैं, पेयजल स्टोर किया जा सकता है।
विज्ञापन
एप संबंधी आज दिया जाएगा प्रशिक्षण
‘ऊर्जा मित्र’ एप संबंधी प्रशिक्षण जेई स्तर तक दिया जाएगा। इसके निर्देश गुरुवार शाम हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए हैं। चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार दस बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम तय किया है। इसमें सभी एसई, अधिशासी अभियंता, एसडीओ, अवर अभियंता मौजूद रहेंगे।