फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   8055 candidates will appear in the NDA-CDS exam.

Bareilly News: एनडीए-सीडीएस परीक्षा में 8055 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 11 Apr 2026 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 11 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
8055 candidates will appear in the NDA-CDS exam.
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को जिले के 19 केंद्रों पर कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस), नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए)-एनए (नवल अकादमी) परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा से एक दिन पहले हर सेंटर पर जैमर व अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। हर सेंटर पर दो कक्षों के बीच एक जैमर लगाकर कॉल व इंटरनेट की सुविधा बाधित की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में होगी। प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक, द्वितीय पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:50 बजे तक और तीसरी शिफ्ट में प्रारंभिक गणित की परीक्षा शाम चार से छह बजे तक होगी। एनडीए व एनए की परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी। प्रथम पाली सुबह दस से 12:30 बजे तक गणित, दूसरी पाली दोपहर 12 से शाम 4:30 बजे तक सामान्य योग्यता की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के ब्लाॅक ए में 480, बी, सी व डी में 384-384, ई में 373, बरेली इंटर कॉलेज में 303 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बिशप मंडल इंटर कॉलेज व कांति कपूर बालिका विद्यालय में 384-384, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज व श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में 480-480, एसवी इंटर कॉलेज के ब्लाॅक ए में 480 व ब्लाॅक बी में 288, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के ब्लाॅक ए में 480 व बी में 469 और मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में 478 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed