फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   80 thousand rupees stolen from public service center

Bareilly News: अमृत भारत एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की 12 ट्रेनों के रूट बदले

Mon, 16 Feb 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees stolen from public service center
बरेली। पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में बेतिया-कुमारबाग स्टेशनों के बीच मेगा ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली एक अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। यह गाड़ियां तीन दिन परिवर्तित रूट से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ब्लॉक के कारण 40 से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित होंगी। इनमें 12 गाड़ियां बरेली होकर गुजरती हैं। 15 फरवरी को जिन गाड़ियों का रूट बदला गया है, वह 16 फरवरी को बरेली पहुंचेंगी।
विज्ञापन

15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 15, 16, 17 फरवरी के लिए, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 15 व 16 फरवरी के लिए बदले मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 16 फरवरी के लिए, 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस, 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 15 फरवरी के लिए निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएंगी। इसके अलावा 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 18 फरवरी को 60 मिनट देरी से चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed