फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   80 lakhs spent in marriage, drove out of the house for the sake of luxury car

Bareilly News: शादी में 80 लाख खर्च, लक्जरी कार की खातिर घर निकाला

Thu, 03 Aug 2023 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
80 lakhs spent in marriage, drove out of the house for the sake of luxury car
बरेली। डीडीपुरम निवासी युवती की शादी में 80 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं हैं। वह लग्जरी कार के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता गरिमा अरोरा ने बताया कि उनकी शादी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शारदा विहार निवासी विनोद अरोरा से वर्ष 2020 में हुई थी। गरिमा के पिता का पहले ही निधन हो गया था। उनकी मां ने उसकी शादी में करीब 80 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी की रस्में ग्वालियर के पांच सितारा होटल में की गईं। ससुरालवालों को महंगे उपहार दिए गए। शादी के बाद विनोद और उसके परिजन लग्जरी कार के लिए गरिमा को प्रताड़ित करने लगे। कार देने से मना किया तो मारपीट की गई। गरिमा गर्भवती हुई तो विनोद ने मायके भेज दिया। इलाज का खर्च गरिमा की मां ने उठाया।
विज्ञापन

गरिमा ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले और परेशान करने लगे। विनोद ने गारिमा को पागल साबित करने की कोशिश की। आरोप है कि विनोद के एक महिला से भी संबंध हैं। दहेज की मांग पर सास मधु और पति विनोद ने गरिमा की पिटाई की। उसके आभूषण भी छीन लिए। आरोप लगाया कि ससुरालवाले संपत्ति बेचकर विदेश भागने की फिराक में है। गरिमा ने पासपोर्ट जब्त करने की मांग करते हुए विनोद, मधु अरोरा, शिखा अरोरा और मानसी अरोरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed