{"_id":"61f4367feed1b75c275ac0f5","slug":"79-more-found-infected-including-cmo-office-staff-bareilly-news-bly4738065101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी समेत 79 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी समेत 79 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा करीब 25 दिन बाद पहली बार सौ के नीचे पहुंचा है। शुक्रवार को 33 सौ से ज्यादा कोरोना संदिग्धों की प्राप्त जांच रिपोर्ट में 79 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इधर, संक्रमित रहे 357 लोगों का होम आइसोलेशन समाप्त हो गया है। अब जिले में सक्रिय संक्रमित की संख्या 1419 रह गई है। नए मिले संक्रमितों की सर्विलांस टीम कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस के एनयूआरएम कार्यालय का एक कर्मचारी, आईटीबीपी का जवान, सीएचसी फतेहगंज में एक, पीलीभीत के पब्लिक इंटर कॉलेज का शिक्षक, मिशन और गंगाशील अस्पताल में भर्ती एक-एक महिला मरीज, राजेंद्रनगर में तीन, नवाबगंज में तीन, रोहलीटोला में दो, राधेश्याम एन्क्लेव में एक, इंदिरानगर में दो, मढ़ीनाथ में दो, पटेल बिहार, कूर्मांचल नगर, रामायण आवास, मलूकपुर नाला, बजरिया मोतीलाल, सुभाषनगर वीरभट्टी, भमोरा, ग्रेटर ग्रीन पार्क, महानगर, गणेशनगर, शास्त्रीनगर, एलए अपार्टमेंट, सूफी टोला आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को किशोर वर्ग के 4011, 18 पार के 5424 लोगों को वैक्सीन की पहली और 22992 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।