{"_id":"6ac005a4991f9852f40ac029","slug":"7808-candidates-will-take-the-health-education-officer-examination-bareilly-news-c-4-bly1015-979782-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 7808 अभ्यर्थी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 7808 अभ्यर्थी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा देंगे
Sat, 03 Oct 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) की परीक्षा चार अक्तूबर को 18 केंद्रों पर होगा। परीक्षा में कुल 7808 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। ये परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन जिला प्रशासन कराएगा।
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 480 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, बरेली इंटर कॉलेज में भी 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस्लामिया इंटर कॉलेज में 384, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के ब्लॉक ए में 384 व बी में भी 384 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। एसवी इंटर कॉलेज में 480, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में 480, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में तिलक इंटर कॉलेज में 384, बिशप मंडल इंटर कॉलेज में 384, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में 480, मौलाना आजाद में 384 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सबसे बड़ा केंद्र बरेली कॉलेज रहेगा। बरेली कॉलेज बरेली ब्लॉक ए में 480, बरेली कॉलेज बरेली ब्लॉक बी में 480, बरेली कॉलेज ब्लॉक सी में 480, बरेली कॉलेज ब्लॉक डी में 480, बरेली कॉलेज ब्लॉक ई में 384 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 416 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे से होगी। प्रवेश का समय सुबह 8.45 तक रहेगा, इसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। ये परीक्षाएं सामान्य व सामाजिक अध्ययन की होगी। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सभी परीक्षा केंद्रों को चार सेक्टरों में बांटा गया है।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र के प्रवेश तिथि अंतिम बार विस्तारित की गई है। इसके तहत सभी पाठ्यक्रमों में (बीएड व बीएड स्पेशल के प्रथम वर्ष छोड़कर), प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर से विस्तारित कर सात अक्तूबर कर दी गई है। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सत्येंद्र के अनुसार विवि की ओर से अंतिम बार प्रवेश की तिथि विस्तारित की गई है। ये फैसला विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी प्रो. जय प्रकाश यादव ने लिया है।