फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   7.77 lakhs were cheated on the pretext of getting a job, chain and ring were also stolen

Bareilly News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 7.77 लाख, चेन-अंगूठी भी लूटी

Sun, 08 Jun 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
7.77 lakhs were cheated on the pretext of getting a job, chain and ring were also stolen
बरेली। महिला का मौसेरा भाई जालसाज निकला। उसने भांजे को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बहन से 7.77 लाख रुपये ठग लिए। चेन-अंगूठी भी लूट ली। महिला ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी सीमा ने पुलिस को बताया कि उनका मौसेरा भाई दिलावर सिंह रेलवे कर्मचारी है। बेटे नीरज की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसने 60 हजार रुपये लिए। इसके बाद दिलावर ने मुस्कान के पिता को रेलवे का अधिकारी बताकर मिलवाया। दिलावर सिंह ने कई बार में कुल 6,77,500 रुपये ले लिए। नौकरी दिलवाने के लिए कहा तो बोला कि दिल्ली से कागजात मिलेंगे।
विज्ञापन

16 मई को सीमा दिल्ली गईं तो वहां दिलावर का बेटा सचिन और मुस्कान मिले। इन लोगों ने रेलवे के कागजात दिखाकर एक लाख रुपये और लिए। जब वहां रहकर कागजों की जांच कराई तो सचिन और मुस्कान ने बदमाशों को बुलाकर सीमा की पिटाई करवा दी। सोने की चेन और अंगूठी लूटकर भगा दिया। वहां पुलिस से शिकायत की तो बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed