फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   75 days will be fierce, chaupula intersection is preparing to be closed from Monday

75 दिन रहेगी मारामारी, चौपुला चौराहा सोमवार से बंद करने की तैयारी

Sat, 28 Nov 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
75 days will be fierce, chaupula intersection is preparing to be closed from Monday
चौपुला पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सेतु निगम ने किया मंडलायुक्त की अनुमति मिलने का दावा, यातायात पुलिस बंदी से पहले ट्रायल के मूड में

विज्ञापन
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज पर स्लैब डालने के लिए सेतु निगम ने मंडलायुक्त से चौराहा बंद करके काम करने की अनुमति ले ली है। वहीं यातायात पुलिस चौराहे को पूरी तरह बंद करने से पहले शनिवार या रविवार को ट्रायल करके देखने के मूड में है। इसके बाद ही चौराहा बंद करने का दिन तय करेगी। चौराहा पूरी तरह बंद होने के बाद करीब ढाई महीने यानी 75 दिन तक चौपुला को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग और गलियों में मारामारी का हाल रहना तय है।
रेलवे कॉलोनी होकर छोटे वाहनों का संचालन जारी रहेगा। वहीं शहर के दूसरे मार्गों पर यहां का यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसमें आईवीआरआई पुल से सौफुटा रोड, श्यामगंज, पीलीभीत बाईपास की ओर वाहनों को निकालने पर विचार किया जा रहा है। एक दो दिन में यातायात पुलिस डायवर्जन का पूरा प्लान जारी कर देगी।
विज्ञापन

सेतु निगम चौपुला चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कर रहा है। आठ सौ मीटर लंबे पुल के दोनों ओर ब्रांच पुल का निर्माण भी किया जाना है। इसके लिए पिछले महीने ही चौपुला रोड को वनवे कर दिया गया था। भारी वाहनों का प्रवेश तो यहां बिल्कुल बंद था। जबकि कार, टेंपो जैसे वाहन वन वे होकर चौपुला से चौकी चौराहे की ओर जा रहे थे। वहीं चौकी चौराहे से इस तरह के वाहनों को रेलवे कॉलोनी होकर सिटी स्टेशन की ओर निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रस्तावित पुल के तीनों ओर पिलर तैयार किए जाने के बाद मढ़ीनाथ दिशा से पुल पर स्लैब डालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह काम अब चौपुला चौराहे तक बढ़ चुका है। पूरा स्लैब डालने के लिए चौराहे को करीब ढाई महीने तक बंद करने का प्रस्ताव सेतु निगम ने मंडलायुक्त के सामने रखा था। सेत निगम अधिकारियों के मुताबिक जनहित में 75 दिन के लिए चौराहा बंद करने की अनुमति कमिश्नर से मिल गई है। वहीं, यातायात पुलिस के अधिकारी इतनी जल्दबाजी में चौराहा बंद करने से बच रहे हैं। वह पहले ट्रायल करके पक्का कर लेना चाहते हैं कि कोई बड़ी समस्या खड़ी न हो जाए।

इन रास्तों पर डायवर्ट हो सकते हैं वाहन

अगर चौपुला चौराहे को इतने लंबे समय तक बंद किया गया तो ढाई महीने तक वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। इससे शहर के दूसरे हिस्सों में जाम की स्थिति रहने की आशंका है। लाल फाटक पर सबसे ज्यादा बोझ पड़ेगा क्योंकि बदायूं, आगरा, मथुरा दिशा में जाने का दूसरा प्रमुख वैकल्पिक मार्ग यही है। इसके अलावा आइवीआरआई के नए ओवरब्रिज से सौफुटा रोड पर बड़े वाहन निकाले जा सकते हैं तो पीलीभीत बाईपास भी व्यस्त हो जाए। छोटे वाहनों की संख्या शहर के दूसरे रास्तों श्यामगंज पुल, मढ़ीनाथ पुल, सुभाष नगर पुलिया, कुतुबखाना, बिहारीपुर कैंट के रास्तों पर बढ़ जाएगी।

अभी से लग रहा जाम, फिर क्या होगा हाल

चौपुला चौराहा बंद होने शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बढ़ने की आशंका है। इससे पहले भी जाम लग ही रहा है। शुक्रवार को चौपुला से सटे रेलवे कॉलोनी रोड पर पूरे दिन जाम लगा रहा। कार, टेंपो की यहां कतारें लगी रहीं। वहीं कुतुबखाना चौराहे व बड़ा बाजार में भी जाम लगा हुआ था। वहां एंबुलेंस भी दोपहर के समय फंसी रही।

ओवरब्रिज पर स्लैब डालने के लिए सेतु निगम की ओर से मंडलायुक्त के सामने प्रस्ताव रखा गया था। उन्होंने जनहित देखते हुए इसकी मंजूरी दे दी है। करीब ढाई महीने तक ट्रैफिक बंद रहेगा। सोमवार से काम शुरू करने की योजना है। इसके लिए यातायात पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। - देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम



सेतु निगम ने सोमवार से चौराहे को बंद करने की बात बताई है पर यह इतना आसान नहीं है। यातायात पुलिस को चौराहा बंद होने के बाद की स्थिति भी नियंत्रित करनी है। शनिवार या रविवार को पहले चौराहा बंद करने का ट्रायल करके देखेंगे, इसके बाद निर्णय लेंगे। साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी तलाशे जाएंगे और जनता को इसकी सूचना दी जाएगी। - संजीव कुमार वाजपेई, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed