फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   72 athletes displayed their strength at the powerlifting competition.

Bareilly News: पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 72 खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत

Tue, 30 Jun 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
72 athletes displayed their strength at the powerlifting competition.
बरेली। मंडल स्तरीय बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मेफेयर जिम में किया गया। बरेली पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बरेली मंडल के चारों जनपदों से आए 72 खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अनइक्विपड वर्ग के पुरुष मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इसमें यूथ वर्ग में इंद्रजीत मौर्य ने बाजी मारी। सब जूनियर के 59 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण प्रथम रहे। 74 किलोग्राम में अंकुर गोस्वामी ने पहला स्थान हासिल किया। 93 किलोग्राम में मोहम्मद लेब्रोन खान शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में संजय शर्मा व 59 किलोग्राम में मुनेंद्र यादव प्रथम रहे। 74 किलोग्राम में सलमान अहमद और 83 किलोग्राम में उज्ज्वल तिवारी, 05 किलोग्राम में पीयूष पाठक ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर अनइक्विपड वर्ग के 66 किलोग्राम में पुष्पेंद्र कुमार, 74 किलोग्राम में जमीन हुसैन, 83 किलोग्राम में आकाश दुबे प्रथम रहे। 93 किलोग्राम में सचिन कुमार, 105 किलोग्राम में सौरभ मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया।
मास्टर-वन वर्ग के 66 किलोग्राम में प्रशांत पाठक, 74 किलोग्राम में जमीन हुसैन, 93 किलोग्राम में विकास सिंह प्रथम रहे। मास्टर-टू वर्ग में महेंद्र पाल सिंह ने 66 किलोग्राम और मनोज कुमार गंगवार ने 74 किलोग्राम में बाजी मारी। मास्टर-थ्री वर्ग के 66 किलोग्राम में ताहिर हुसैन प्रथम स्थान पर रहे।

इक्विपड वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के 74 किलोग्राम में अश्वनी और सीनियर वर्ग के 59 किलोग्राम में आशुतोष प्रथम स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम में संतोष, 74 किलोग्राम में सूरज दिवाकर, 83 किलोग्राम में अनिकेत रोहिल्ला तथा 120 किलोग्राम में फैजान मोहम्मद प्रथम स्थान पर रहे। मास्टर वर्ग के 66 किलोग्राम में संतोष दिवाकर ने पहला स्थान पाया।
पुरुष वर्ग में बेहतरीन लिफ्टिंग के लिए इंद्रजीत मौर्य, अंकुर गोस्वामी, सलमान अहमद, जमीन हुसैन, अश्वनी प्रताप सिंह और संतोष दिवाकर ने प्रतिष्ठित स्ट्रांग मैन का टाइटल अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए रिद्धि सिंह, शिवानी वर्मा, नंदनी चौधरी, चंद्रावती, नीलम गंगवार और खुशी गुप्ता को स्ट्रांग वूमेन के खिताब से सम्मानित किया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन ज्ञानेंद्र पटेल, गौरव, अरमान और राहुल ने किया।


महिलाओं ने भी दिखाया दम
महिला वर्ग की अनइक्विपड स्पर्धाओं में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यूथ वर्ग के 60 किलोग्राम में रिद्धि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के 43 किलोग्राम में संध्या, 47 में भूमिका राज, 52 में नंदिनी, 63 में शिवानी वर्मा और 69 किलोग्राम में लवली गंगवार प्रथम रहीं। सीनियर वर्ग के 52 किलोग्राम में नंदनी चौधरी, 57 किलोग्राम में अनीता देवी, 69 किलोग्राम में सोनम सिंह प्रथम स्थान पर आईं। 76 किलोग्राम में सारिका शर्मा, 84 किलोग्राम में रिंकी गंगवार और 84 प्लस किलोग्राम में किरण शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। मास्टर वर्ग के 63 किलोग्राम में चंद्रावती और महिला इक्विपपेड वर्ग के जूनियर 69 किलोग्राम में नीलम गंगवार प्रथम रहीं। सीनियर वर्ग के 47 किलोग्राम में दीपा सक्सेना, 57 किलोग्राम में अनीता देवी, 84 किलोग्राम में रिंकी गंगवार और 84 प्लस किलोग्राम में खुशी गुप्ता ने पहला स्थान पाया। मास्टर वर्ग के 63 किलोग्राम में चंद्रावती प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed