{"_id":"5ca3c1f8bdec223c99275e2b","slug":"71554235896-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रईस तो कह रहे वही सपा के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रईस तो कह रहे वही सपा के प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नामांकन कराने पहुंचे बदायूं के रईस अहमद ने खुद को सपा प्रत्याशी बताया तो लोग हैरान रह गए। हालांकि नामांकन का समय निकल चुका था और एआरओ संजय कुमार ने उनका पर्चा लेने से इंकार कर दिया, लेकिन उनके दावे से हलचल जरूर मची रही। रईस का कहना था कि बरेली से सपा ने अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जल्द उन्हें टिकट मिल जाएगा।
बरेली से सपा 28 मार्च को भगवत सरन गंगवार को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। मंगलवार को बदायूं के रईस अहमद बरेली में सपा का उम्मीदवार होने का दावा करते हुए कलक्ट्रेट पहुंच गए। उनके साथ प्रस्तावक भी थे। आरओ रूम से बाहर आए रईस अहमद ने बताया कि टिकट के लिए उनकी सपा के बड़े नेताओं से बात चल रही है। टिकट उन्हें ही मिलेगा। उधर भगवत सरन ने भी इस हैरानी जताते हुए कहा कि पार्टी तो उन्हें सिंबल दे चुकी है।