फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चार दिन बाद निकाला गया गर्भ से मृत भ्रूण

चार दिन बाद निकाला गया गर्भ से मृत भ्रूण

Sat, 23 Mar 2019 02:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद निकाला गया गर्भ से मृत भ्रूण
बरेली। गर्भ में मृत भ्रूण को नसबंदी कराने पर ही निकालने की जिद पर अड़े महिला अस्पताल के स्टाफ ने इस मामले में फजीहत होने के बाद शुक्रवार को गर्भ से मृत भ्रूण को निकाला। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि महिला में हीमोग्लोबिन की बेहद कमी थी। इसलिए उसे बगैर तकलीफ पहुंचाए मृत भ्रूण निकालना कठिन था। इसलिए ब्लड चढ़ाने के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर भ्रूण को निकाला गया है।
विज्ञापन

बुधवार को भोजीपुरा के भीकमपुर निवासी शबाना को महिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसके गर्भ में दो दिन से करीब तीन माह का मृत भ्रूण था। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दंपति के सामने दोनों में किसी एक को नसबंदी कराने को कहा। दोनों राजी नहीं हुए तो उन्होंने गर्भ से मृत भ्रूण नसबंदी के बाद ही निकालने की शर्त रख दी। पति ने सीएमएस से गुहार लगाई तो उन्होंने भ्रूण को निकालकर सफाई कराने के निर्देश दिए। जांच में हीमोग्लोबिन कम होने से दो दिन और यानी चार दिन मृत भ्रूण गर्भ में पड़ा रहा। सीएमएस ने किसी तरह का सेप्टिक नहीं होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि महिला के गर्भ धारण करने की क्षमता बेहद कम है। अगर वह फिर गर्भवर्ती हुई तो जान पर बन सकती है। इसलिए दंपति को नसबंदी कराने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed